फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav will join opposition alliance meeting in bengaluru

विपक्षी गठबंधन: सहयोगियों के साथ बेंगलुरु की बैठक में शामिल होंगे अखिलेश यादव, इस बार होंगे जयंत चौधरी भी

Sun, 16 Jul 2023 07:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Jul 2023 07:08 PM IST
सार

सोमवार से  दो दिन के लिए बेंगलुरु में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे 26 विपक्षी दलों के नेता। सपा के साथ रालोद और अपना दल कमेरावादी भी के प्रतिनिधि भी होंगे मौजूद। 
 

विज्ञापन
akhilesh yadav will join opposition alliance meeting in bengaluru
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी(फाइल फोेटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठक में सहयोगियों के साथ हिस्सा लेंगे। कांग्रेस ने सपा और रालोद के साथ ही अपना दल कमेरावादी को भी 17 व 18 जुलाई को होने वाली इस बैठक के लिए न्यौता भेजा है। इस बार अखिलेश के साथ सपा के अन्य प्रमुख नेताओं के भी बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन


बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की संयुक्त पहल पर विपक्षी दलों की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी। इसमें सपा और कांग्रेस समेत 15 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे। दूसरी बैठक की मेजबानी कांग्रेस कर रही है। इसमें कांग्रेस नेता और यूपी के रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। कांग्रेस नेतृत्व का प्रयास है कि भाजपा विरोधी सभी छोटी-बड़ी ताकतें भाजपा को हराने वाले इस अभियान में शामिल हों। ताकि, जनता को मनोवैज्ञानिक स्तर पर संदेश दिया जा सके कि भाजपा को हराना मुमकिन है।
विज्ञापन


इसलिए फॉरवर्ड ब्लॉक और रिवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी जैसे छोटे वामपंथी दलों के साथ ही यूपी में अपना दल (कमेरावादी) के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। रालोद के जयंत चौधरी का भी बैठक में शामिल होना तय बताया जा रहा है। वहीं, इस बार अखिलेश यादव भी सपा के कई अन्य नेताओं के साथ इस बैठक में हिस्सा लेंगे, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि भाजपा को हराने के लिए सपा इस विपक्षी गठबंधन के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बता दें कि बीच में अखिलेश यादव के बैठक में हिस्सा न लेने की चर्चा चली थी, लेकिन सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में भागीदारी करेंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराने के हर अभियान का हम हिस्सा हैं।


कृष्णा पटेल होंगी शामिल
अपना दल (कमेरावादी) के महासचिव पंकज निरंजन ने कहा कि बेंगलुरु में होने वाली बैठक में शामिल होने का हमे न्यौता मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल इस बैठक में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed