फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav wants cbi probe in clothes gives to school children.

अखिलेश यादव की मांग, जूते-मोजों में भ्रष्टाचार की हो सीबीआई जांच

Thu, 05 Apr 2018 10:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Apr 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
 akhilesh yadav wants cbi probe in clothes gives to school children.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा जनता के सम्मान व हक की लड़ाई लड़ी है। जनगणना को आधार से जोड़ते हुए समानुपातिक सम्मान, अवसर और अधिकार का निर्धारण आबादी के अनुसार होना चाहिए। अखिलेश बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में महर्षि कश्यप व महाराजा निषाद राज गुह्य के जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर एमएलसी राजपाल कश्यप की अगुवाई में अखिलेश को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने समाज में जहर घोलने का काम किया है। भाजपा सरकारों में गरीबों, दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ जनता का आक्रोश सामने आया है। 2014 के आम चुनाव में जिस तरह जनता ने भाजपा को सत्ता पर बैठाया था, उसी तरह इस बार सबक सिखाने के लिए तैयार है। सपा अगला लोकसभा चुनाव बैलेट से कराने की मांग करती है। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अच्छा हुआ राकेश सिन्हा का एनकाउंटर नहीं हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा सरकार में एनकाउंटर के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। कुछ दिन पहले आरएसएस प्रवक्ता प्रो. राकेश सिन्हा के साथ पुलिस ने अशोभनीय व्यवहार किया। अच्छा हुआ कि उन्हें एनकाउंटर का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूते-मोजों में भ्रष्टाचार की हो सीबीआई जांच
अखिलेश ने कहा कि जूते-मोजों में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। भाजपा सरकार शिक्षकों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई सुचारु नहीं करा पा रही है। निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक त्रस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed