{"_id":"5fd4709b35af5d7117525832","slug":"akhilesh-yadav-visits-mughal-museum-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के जिस संग्रहालय का नाम योगी सरकार ने बदला, वहां पहुंचकर अखिलेश यादव ने किया ये एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के जिस संग्रहालय का नाम योगी सरकार ने बदला, वहां पहुंचकर अखिलेश यादव ने किया ये एलान
Sat, 12 Dec 2020 12:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए माहौल बनने लगा है। किसान आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे अखिलेश यादव अब एक्शन में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले सितंबर में योगी सरकार ने आगरा में सपा सरकार के समय शुरू किए गए मुगल संग्रहालय का नाम बदलकर छत्रपति शाहूजी महाराज कर दिया था। अखिलेश यादव ने वहां का दौरा किया और सोशल मीडिया पर एलान किया कि 'आगरा में सपा के समय शुरू हुआ मुगल म्यूजियम सपा सरकार आने पर राष्ट्रीय एकता एवं बहुधर्मी साझी विरासत के नाम से जाना जाएगा। आने वाले समय में सपा इसमें महाराज अग्रसेन, राजमाता जीजाबाई, छत्रपति शिवाजी महाराज व शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा ससम्मान लगवाएगी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अखिलेश यादव निर्माणाधीन संग्रहालय में चहलकदमी करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस संदेश के माध्यम से अखिलेश यादव सोशल इंजीनियरिंग का संदेश देना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा में सपा के समय शुरू हुआ मुग़ल म्यूज़ियम सपा सरकार आने पर राष्ट्रीय एकता एवं बहुधर्मी साझी विरासत के नाम से जाना जाएगा. आने वाले समय में सपा इसमें महाराज अग्रसेन, राजमाता जीजाबाई, छत्रपति शिवाजी महाराज व शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा ससम्मान लगवाएगी.#बाइस_में_बाइसिकल pic.twitter.com/EtpgOyljim
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 12, 2020