{"_id":"5d947a208ebc3e013371cd6c","slug":"akhilesh-yadav-visits-khadi-ashram-says-bjp-don-t-agree-with-gandhi-thoughts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांधी के विचारों को नहीं मानती भाजपा, सत्य और अहिंसा से उनका वास्ता नहीं: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी के विचारों को नहीं मानती भाजपा, सत्य और अहिंसा से उनका वास्ता नहीं: अखिलेश यादव
Wed, 02 Oct 2019 05:59 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 02 Oct 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
गांधी आश्रम में अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गांधी जयंती के मौके पर हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी। उन्होंने चरखा भी चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने लगातार 36 घंटे चल रहे यूपी विधानसभा सत्र में विपक्ष के अनुपस्थित रहने के सवाल पर कहा कि सर्वदलीय बैठक में हमसे 48 घंटे तक विधानसभा चलने की बात कही गई थी फिर इसे 36 घंटे कर दिया गया। हमारी नाराजगी इसी बात से है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों को नहीं मानती तो फिर हम क्यों वहां जाएं? उन्होंने कहा कि नौजवानों को गांधी से सीखना चाहिए कि उन्होंने किस तरह सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। दुनिया में कम ही ऐसे नेता होंगे जिनको पूरे विश्व में सम्मान मिलता हो महात्मा गांधी उनमें से एक हैं। उन्होंने सत्य और अंहिसा के रास्ते पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी सभी के प्रेरक थे, उनकी याद में हम गांधी आश्रम आए हुए हैं। उनकी प्रेरणा से ही आज देश आगे बढ़ रहा है। देश में विकास और प्रगति हो यही गांधीजी चाहते थे।
Trending Videos
पार्टी की गलती से नामांकन रद्द हुए
वहीं, उपचुनाव में प्रत्याशियों का नामांकन रद्द करने पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी की गलती थी जिसके कारण नामांकन रद् हुए। इसे हम स्वीकार करते हैं। हम निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन दे रहे हैं और उन्हें पार्टी का पूरा प्रतिनिधित्व प्राप्त है।