Akhilesh Yadav: ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के दावे पर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया वीडियो, बोले- क्या यही है प्रमाण
अखिलेश यादव ने योगी सरकार के ईज ऑफ डूइंज बिजनेस के दावे पर वीडियो ट्वीट कर तंज कसा है और पूछा कि क्या यही इसका प्रमाण है।
विस्तार
यूपी की योगी सरकार ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और कहा कि बीते छह वर्षों में हमने यूपी को लेकर लोगों की धारणा बदली है।
उन्होंने दावा किया यूपी ईज ऑफ डूइंज बिजनेस में देश में दूसरे पायदान पर है। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर तंज कसा है।
ये भी पढ़ें - योगी@2.0 : उपलब्धियां, उम्मीदें और चुनौतियां ; एक साल, रिकॉर्ड अनेक, चुनौतियां भी कम नहीं, कुछ पार, कई बरकरार
ये भी पढ़ें - योगी सरकार के छह साल: मुख्यमंत्री बोले- यूपी की पहचान अब उपद्रवी नहीं उत्सव हैं
इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक ठेले वाले को थप्पड़ मार रहा है। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए पूछा है कि क्या यही है उप्र में ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ का प्रमाण।
देखो उप्र पुलिस का सरेआम अत्याचार
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 25, 2023
सत्ताधारी जिसे कहते हैं ‘अमृत-काल’
क्या यही है उप्र में ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ का प्रमाण। pic.twitter.com/rI05vHWD2x
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी की पहचान माफियाओं से होती थी पर अब प्रदेश की पहचान महोत्सव हैं। पहले यूपी की पहचान उपद्रवी थे अब उत्सव हैं। उन्होंने दावा किया डबल इंजन की सरकार में यूपी तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है।