यूपी: आठ पुलिस कर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री का वीरता पदक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में जाबांज पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री का वीरता पदक व प्रशस्ति-पत्र वितरित करेंगे। यह पदक व प्रशस्ति पत्र पुलिस विभाग के अराजपत्रित अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस व शौर्य के लिए पहली बार दिया जा रहा है। इसमें आठ पुलिस कर्मियों को वीरता पदक व 22 को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
दरअसल, अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को पहले आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया जाता था लेकिन यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है। इसी को देखते हुए सरकार अब पुलिस महानिदेशक की संस्तुति पर मुख्यमंत्री का वीरता पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देने जा रही है।
आईजी एसटीएफ रामकुमार ने बताया कि पुलिस कर्मियों के साहसिक कार्य के लिए मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र एवं उसके साथ 25 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। इसी प्रकार उच्च श्रेणी का साहसिक कार्य करने वालों को वीरता पदक दिया जाएगा। इसमें हर महीने 1000 रुपये भत्ता अलग से दिया जाएगा।
दो कर्मियों को मरणोपरांत मिलेगा वीरता पदक
इस बार दो पुलिस कर्मियों को मरणोपरांत सीएम का वीरता पदक दिया जाएगा। इसमें बुलंदशहर में तैनात कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह का नाम शामिल है। वह बागपत के रहने वाले थे। दूसरा नाम जीआरपी मुरादाबाद के कांस्टेबल नवीन चौधरी का है।
इन्हें भी मिलेगा वीरता पदक
-हेड कांस्टेबल उधम सिंह, बुलंदशहर
-कांस्टेबल मलखान सिंह, बुलंदशहर
-कांस्टेबल कुलदीप धामा, गाजियाबाद
-सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, आगरा
-हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, लखनऊ
-महिला आरक्षी सुनीता तिवारी, लखनऊ
इन्हें मिलेगा प्रशस्ति पत्र
-सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय, देवरिया
-सब इंस्पेक्टर राधेश्याम राय, देवरिया
-हेड कांस्टेबल घनश्याम सिंह, देवरिया
-कांस्टेबल दिनेश राय, देवरिया
-सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार, एसटीएफ गौतमबुद्धनगर
-हेड कांस्टेबल अवध नारायण चौधरी, एसटीएफ गौतमबुद्धनगर
-हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, एसटीएफ गौतमबुद्धनगर
-सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर, एसटीएफ गौतमबुद्धनगर
-हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, एसटीएफ गौतमबुद्धनगर
-हेड कांस्टेबल मनीष कुमार उपाध्याय, एसटीएफ गौतमबुद्धनगर
-कांस्टेबल राजवीर सिंह, एसटीएफ गौतमबुद्धनगर (मरणोपरांत)
-कांस्टेबल चालक विनोद कुमार, एसटीएफ गौतमबुद्धनगर
-कांस्टेबल गजेन्द्र पाल सिंह, मेरठ
-सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह, गौतमबुद्धनगर (वर्तमान में साइबर सेल लखनऊ)
-कांस्टेबल पंकज कटारिया, गौतमबुद्धनगर
-इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार यादव, गाजियाबाद
-इंस्पेक्टर रासिद अली, गाजियाबाद
-इंस्पेक्टर अरुण कुमार, गाजियाबाद
-सब इंस्पेक्टर छोटक सिंह यादव, श्रावस्ती
-कांस्टेबल दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, श्रावस्ती
-कांस्टेबल पतंजलि कुमार पांडेय, श्रावस्ती
-कांस्टेबल चालक हरेराम यादव, श्रावस्ती