फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav to develop Japani estate in Uttar Pradesh.

यूपी में 'जापानी एस्टेट' विकसित करेगी सरकार

Sun, 14 Sep 2014 01:13 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Sep 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav to develop Japani estate in Uttar Pradesh.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के बाद देश में भारी जापानी निवेश की संभावना का प्रदेश सरकार भरपूर फायदा उठाना चाहती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस दिशा में पहल करते हुए प्रदेश में एक अलग जापानी एस्टेट विकसित करने का निर्देश दिया है। फीरोजाबाद, मथुरा, बुलंदशहर अथवा किसी अन्य उपयुक्त क्षेत्र में इसके लिए आवश्यक जमीन का बंदोबस्त करने को कहा गया है।

औद्योगिक विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की जापान यात्रा के दौरान वहां के पीएम शिंजो अबे ने अगले पांच वर्ष में भारत में दो लाख दस हजार करोड़ का निवेश करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


आश्वासन के बाद आने वाले दिनों में जापानी निवेश तेजी से बढ़ना है। इसके लिए प्रदेश में एक ऐसा औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है जहां एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में निवेशकों को उच्चस्तरीय सुविधाओं के साथ स्थान उपलब्ध कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिए जा चुके हैं जरूरी निर्देश

Akhilesh Yadav to develop Japani estate in Uttar Pradesh.

औद्योगिक क्षेत्र में केवल जापानी कंपनियों को ही निवेश के लिए अवसर उपलब्ध कराने की योजना है, लिहाजा इसे जापानी एस्टेट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।

फिलहाल फीरोजाबाद, मथुरा, बुलंदशहर में जापानी कंपनियों की निवेश में रुचि वाले सेक्टर को ध्यान में रखकर यह प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा गया है। यूपीएसआईडीसी इस काम को आगे बढ़ाएगी।

मुख्य सचिव आलोक रंजन का कहना है, 'मुख्यमंत्री ने आने वाले दिनों में देश में जापानी निवेश के संभावित अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रदेश में जापानी एस्टेट के विकास का निर्देश दिया है। यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जापानी निवेशकों की सहायता के लिए जापानी डेस्क का गठन पहले ही किया जा चुका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed