फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav to conduct twitter chaupal in kannauj.

अखिलेश यादव कल कन्नौज में लगाएंगे ट्विटर चौपाल, हैश टैग का इस्तेमाल कर पूछ सकते हैं सवाल

Thu, 10 Jan 2019 01:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Jan 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav to conduct twitter chaupal in kannauj.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में व्हाट्सएप और फेसबुक के साथ ही सोशल मीडिया का ट्विटर प्लेटफॉर्म भी काफी अहम होने जा रहा है। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इत्र नगरी कन्नौज में 11 जनवरी को ट्विटर पर चौपाल लगाएंगे। यह चौपाल सौ फीसदी सोलर पावर वाले गांव के रूप में चर्चित फकीरे पुरवा में लगेगी। इसमें ट्विटर इंडिया की टीम मौजूद रहेगी।

विज्ञापन


सर्वाधिक युवा मतदाता होने के नाते भी सोशल मीडिया पर खास जोर दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा के चुनावों में भी सियासी संदेश देने के लिए ट्विटर का काफी इस्तेमाल हुआ है। ट्विटर इंडिया ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए इलेक्शन ऑन ट्विटर की नई पहल शुरू की है।
विज्ञापन


ट्विटर पर अखिलेश यादव के साथ पहली चौपाल की लॉन्चिंग 11 जनवरी को कन्नौज के फकीरे पुरवा में होगी। यह देश का पहला माइक्रो ग्रिड सक्षम गांव है। इसका उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद चुनाव लड़ सकते हैं कन्नौज से

ट्विटर इंडिया ने ट्वीट में कहा है, चौपाल में अखिलेश यादव से सीधे सवाल किए जा सकते हैं। इसके लिए हैशटेग # अखिलेश की चौपाल लिखना होगा। इस कार्यक्रम के जरिये अखिलेश यादव प्रदेश के लोगों, खासतौर पर युवाओं तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

माना जा रहा है कि इस बार अखिलेश खुद कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अभी यहां से उनकी पत्नी डिम्पल यादव सांसद हैं। अखिलेश खुद भी कन्नौज से सांसद रहे हैं।

इसकी जानकारी देते हुए अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा कि इत्र के उद्गम स्थल कन्नौज में स्थित देश के पहले माइक्रो ग्रिड सक्षम गांव फकीरे पुरवा में  -अखिलेश की चौपाल- कार्यक्रम में हम ट्विटर इंडिया का स्वागत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed