अखिलेश यादव ने आत्मनिर्भरता... नारे को लेकर कसा तंज, मोदी सरकार के रवैये पर उठाए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। वह कोरोना संकट रोकने में योगी सरकार पर असफल होने का आरोप लगा चुके हैं।
शुक्रवार को उन्होंने दो ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने सरकार के आत्मनिर्भरता के नारे पर शिक्षक व छात्र की बातचीत के माध्यम से तंज कसा।
उन्होंने ट्वीट किया कि 'विद्यार्थी:’क़र्ज़’ का अर्थ क्या होता है?
अध्यापक:जो दूसरे से अपना काम चलाने के लिए लिया जाए.
विद्यार्थी:और ‘आत्मनिर्भर’ का अर्थ?
अध्यापक:अपना काम चलाने के लिए ख़ुद पर निर्भर होना.
विद्यार्थी:क्या क़र्ज़ व आत्मनिर्भर पर्यायवाची हैं?
अध्यापक:?? अभी दिल्ली से पूछकर बताता हूँ!'
विद्यार्थी:’क़र्ज़’ का अर्थ क्या होता है?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 15, 2020
अध्यापक:जो दूसरे से अपना काम चलाने के लिए लिया जाए.
विद्यार्थी:और ‘आत्मनिर्भर’ का अर्थ?
अध्यापक:अपना काम चलाने के लिए ख़ुद पर निर्भर होना.
विद्यार्थी:क्या क़र्ज़ व आत्मनिर्भर पर्यायवाची हैं?
अध्यापक:?? अभी दिल्ली से पूछकर बताता हूँ!
वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि श्रमिकों को काम पर लाने के लिए तो सरकार उद्योगपतियों को पास दे रही है पर घर लौट रहे उन बेबस मज़दूरों के लिए कोई इंतज़ाम नहीं जो सड़कों पर भूखे-प्यासे मरने पर मजबूर हैं। अब सब जान गये हैं कि ये सरकार अमीरों के साथ है और मज़दूर, किसान और गरीब के खिलाफ है। भाजपा की कलई खुल गई है।
श्रमिकों को काम पर लाने के लिए तो सरकार उद्योगपतियों को पास दे रही है पर घर लौट रहे उन बेबस मज़दूरों के लिए कोई इंतज़ाम नहीं जो सड़कों पर भूखे-प्यासे मरने पर मजबूर हैं.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 15, 2020
अब सब जान गये हैं कि ये सरकार अमीरों के साथ है और मज़दूर, किसान, ग़रीब के ख़िलाफ़ है. भाजपा की कलई खुल गई है.