{"_id":"5e95e10e8ebc3e6fcb3262f2","slug":"akhilesh-yadav-supports-extension-of-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन सही, पर सरकार निभाए पूरी जिम्मेदारी: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन सही, पर सरकार निभाए पूरी जिम्मेदारी: अखिलेश यादव
Tue, 14 Apr 2020 09:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना के मद्देनजर बढ़ाए गए लॉकडाउन का जनता पूरी निष्ठा के साथ पहले की तरह पालन करेगी लेकिन राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी है कि वह जनता को कोई असुविधा न होने दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद कई संस्थान अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रहे हैं। कुछ ने तो कर्मचारियों को नौकरी से ही निकालना शुरू कर दिया है। लखनऊ में ही संविदा कर्मियों के वेतन से कटौती की गई है। सरकार को ऐसे मामलों का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश ने मंगलवार को कहा कि यह समय कोरोना के कहर का मुकाबला करने की संयुक्त जिम्मेदारी का है। तीन मई तक सपा की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्य जारी रहेंगे। कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि उनके गांवों में कोई भूखा, प्यासा न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल मिले।
विज्ञापन
अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार के दावों के विपरीत पूरी व्यवस्था फेल है। बाराबंकी में गुजरात से लौटे एक बुजुर्ग को 21 दिनों से घर में क्वारंटीन किया गया। किसी ने उसकी सुध तक नहीं ली, अंतत: वह तड़प-तड़पकर मर गया। लॉकडाउन में भाजपा सरकार के फेल सिस्टम से एक और निर्दोष की जान चली गई जो सरकारी दावों की पोल खोलती है।
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि
अखिलेश ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि 101 वर्ष पहले आज के ही दिन ब्रिटिशराज के काले कानूनों का विरोध करने के लिए जलियांवाला बाग में भारतीयों पर अंग्रेजों ने अंधाधुंध गोलाबारी कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। यह दिन हमें देश की स्वतंत्रता का इतिहास बताता है। सपा अध्यक्ष ने चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।