{"_id":"5e80bfa18ebc3e76b14a3f69","slug":"akhilesh-yadav-suggests-government-to-be-safe-from-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए अखिलेश का सुझाव, खड़ी ट्रेनों को अस्थायी रैन बसेरों में तब्दील किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए अखिलेश का सुझाव, खड़ी ट्रेनों को अस्थायी रैन बसेरों में तब्दील किया जाए
Sun, 29 Mar 2020 09:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को सुझाव दिया है कि अचानक पलायन की बढ़ी भीड़ और गरीबों की मुसीबत को देखते जिलाधिकारियों को समाजवादी राहत पैकेज बांटने के निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले से नियम बने हुए हैं। सरकार चाहे तो इसका नाम बदल दें।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी खड़ी ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए स्थायी रैन बसेरों में तब्दील कर दिया जाए। पैदल दूरी तय करके आ रहे लोगों को इन्हीं ट्रेनों में रोक कर उनके खाने का इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन
अखिलेश ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन के चलते सड़कों पर लाखों लोग भूखे-प्यासे हैं। आपूर्ति संकट से जनता परेशान है। ऐसे हालात में सरकार की जिम्मेदारी ज्यादा है। मुख्य विपक्षी दल के नाते सपा भी जनता के दुख-दर्द के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।
विज्ञापन
गरीबों, असहायों की मदद में सपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता दिन-रात सक्रिय हैं। जो यात्री रास्ते में फंसे हैं, उन्हें तत्काल घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। बैंक प्रतिनिधियों को सुरक्षा देकर घर-घर पैसा पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। मोबाइल दुकानों से राशन का वितरण हो। गुजरात में ईंट-भट्ठों पर प्रदेश के मजदूर फंस गए हैं, उन पर ध्यान दिया जाए।