फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav suggested cm yogi that cancel the tender for catching monkeys

सीएम योगी को अखिलेश ने दी सलाह, बंदर पकड़ने का टेंडर निरस्त कर खरीदें हनुमान चालीसा

Fri, 07 Sep 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Sep 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav suggested cm yogi that cancel the tender for catching monkeys
अखिलेश यादव व योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को बंदरों को भगाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ने संबंधी मुख्यमंत्री के बयान पर तंज कसा। कहा, सपा सरकार में मथुरा और आगरा में बंदर पकड़ने के लिए करोड़ों का टेंडर हुआ था। अभी मौका है, उस टेंडर को निरस्त करा दीजिए। जो पैसा बचे उससे हनुमान चालीसा खरीदकर लोगों को बंटवा दें।

विज्ञापन


अखिलेश सपा मुख्यालय में सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, मूल्य और आदर्श राजनीति का आधार हैं, लेकिन भाजपा ने राजनीति का चरित्र बदल दिया है। जातियों और संप्रदायों के बीच नफरत फैलाने को भाजपा अपना राजनीतिक हथियार मानती है।
विज्ञापन


वह कॉरपोरेट के हितों का संरक्षण करती है। उसके राज में देश की कुल धन संपदा का 73 प्रतिशत 1 फीसदी पूंजी घरानों के पास है जबकि 99 प्रतिशत के पास मात्र 27 प्रतिशत संपत्ति है। सरकार महंगाई बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डालर के मुकाबले रुपये की कीमत में भारी गिरावट दर्ज हुई है। जो न्याय मांगने लखनऊ आते हैं उन पर पुलिस लाठियां बरसाती है। राज्य में बाढ़ से स्थिति गंभीर है पर इधर सरकार का ध्यान नहीं है। डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

कन्नौज वालों ने शुरू किया कुंभ 

एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा, भाजपा को पता होना चाहिए कि सबसे पहले कन्नौज के राजा हर्षवर्धन ने कुंभ शुरू किया था। कन्नौज वालों ने जो शुरू किया उसी को यह सरकार फॉलो कर रही है। कहा, कुंभ में किसी को न्योता नहीं दिया जाता। सभी अपनी आस्था से वहां आते हैं।

भाजपा नई परंपरा चालू कर रही है। हमने जब कुंभ कराया था तब हैवेल्स यूनिवर्सिटी ने उस पर शोध किया था। उन्होंने हार्दिक पटेल से अनशन समाप्त करने की अपील की। कहा, जनता ने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया है। वह स्वस्थ रहेंगे तो जनसमस्याओं को और ज्यादा उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed