{"_id":"5c38d2a3bdec22732421355c","slug":"akhilesh-yadav-statement-on-mining-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन घोटाले पर बोले अखिलेश- सीबीआई जांच का डर नहीं एक बार में जो पूछना है पूछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन घोटाले पर बोले अखिलेश- सीबीआई जांच का डर नहीं एक बार में जो पूछना है पूछे
Fri, 11 Jan 2019 11:00 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला से विशेष बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खनन घोटाले की सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि शासन में एक अधिकारी के ऊपर दूसरा अधिकारी इसलिए रखा जाता है कि पहला गलती करे तो दूसरा सुधार ले।
विज्ञापन
खनन अधिकारी के ऊपर निदेशक होते हैं, उनसे ऊपर सचिव, प्रमुख सचिव और फिर मुख्यमंत्री कार्यालय होता है। व्यवस्था यही है। कहा, मुझे जांच का डर नहीं है, सीबीआई को जानकारी देने को तैयार हैं। सीबीआई जो पूछना है एक बार में पूछ ले फिर हमें चुनाव में जाना है। कहा, हमने जनता से गठबंधन किया है और भाजपा ने सीबीआई से गठबंधन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सीबीआई में इतने झगड़े हैं, अधिकारी कुर्सी पर नहीं बैठ रहे हैं, ईमेल, वाट्सएप संदेश भेजे जा रहे हैं, इसकी जांच कौन करेगा ? उन्होंने कहा, कांग्रेस को धन्यवाद।
विज्ञापन
कांग्रेस सीबीआई जांच न कराती तो हमारे कागज, एकाउंट ठीक नहीं हो पाते। भाजपा पर निशाना साधा कि कुछ लोग धमकाकर गठबंधन को खत्म करना चाहते थे। गठबंधन तो जनता के हाथों में हैं।
सीबीआई हमारी जांच करेगी, जनता की नहीं। उन्होंने कहा, आज हमीरपुर, सोनभद्र में जाकर देखिये, कितना खनन हो रहा है. चार गुना कीमत कैसे बढ़ गई, इसकी जांच कौन करेगा ?