{"_id":"cb23912dde4dc5538329fdba78e0d85c","slug":"akhilesh-yadav-statement-after-election-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नतीजे कांग्रेस व भाजपा के लिए एक सीख'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नतीजे कांग्रेस व भाजपा के लिए एक सीख'
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Mon, 09 Dec 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चार राज्यों के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के लिए सबक बताया है। उन्होंने कहा, चुनाव नतीजों में जो नई बातें निकलकर आई हैं, सपा भी उनका विश्लेषण करेगी।
विज्ञापन
बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी में चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा अपने कार्यक्रमों, विकास योजनाओं के बारे में जनता को और ज्यादा जागरूक करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है इसलिए यहां चुनावी नतीजों के असर पर अभी से कुछ नहीं कह सकते। परिणामों से जो नई बातें निकलकर आई हैं, पार्टी उनकी समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
सपा उन ताकतों का मुकाबला करने के लिए तैयार है जो चुनाव जीतकर आई हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश की जनता ऐसी ताकतों का जवाब देने में उनका साथ देगी। उन्होंने नतीजों को कांग्रेस के लिए सबक देने वाला बताया। कहा कि कांग्रेस के लिए सोचने का वक्त है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के जोरदार प्रदर्शन को उन्होंने अच्छे लोकतांत्रिक चुनाव परिणाम की मिसाल बताया और कहा, ये कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए एक सीख है।