सीएम अखिलेश ने बताया यूपी में क्यों होते हैं अपराध!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बारे में सूबे के मुखिया अखिलेश यादव का कहना है कि ज्यादातर घटनाएं पारिवारिक रंजिश के कारण हो रही हैं। सरकार इन मामलों में ज्यादा कुछ नहीं कर सकती।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि प्रदेश में ज्यादातर आपराधिक घटनाएं आपसी विवाद व पारिवारिक रंजिश के कारण हो रही हैं।
सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने का हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में सभी घटनाओं की एफआईआर दर्ज की जा रही है। मंत्रिमंडल में फेरबदल के सवाल को वह टाल गए।
बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा जब परिवार के ही दो लोगों के बीच रंजिश हो के कारण घटनाएं हो रही हों तो सरकार बहुत ज्यादा कुछ कर नहीं सकती।
मंत्रिमंडल बदलने के सवाल पर चौंके सीएम
ज्यादातर घटनाएं आपसी रंजिश का नतीजा हैं। फिर भी सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर गंभीर है और इसकी रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
आपराधिक घटनाओं की एफआईआर दर्ज न होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में उनकी सरकार बनने के बाद हर घटना की एफआईआर दर्ज की जा रही है।
अगर कहीं एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो उन्हें बताया जाए वह कड़ी कार्रवाई करेंगे। एफआईआर दर्ज करने में कहीं भी कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। 1090 सेवा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पुलिस कंट्रोल रूम अच्छा काम कर रहा है।
मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं को मुख्यमंत्री ने यह कहते हुए टाल दिया कि कहां से ये खबर मिली?