फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks on people's issues in press conference in Lucknow.

UP: अखिलेश यादव बोले- पीएम मोदी से आश्वासन दिलवाकर भी छुट्टा पशुओं की समस्या हल नहीं कर पाई भाजपा

Sat, 20 Sep 2025 04:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Sep 2025 04:02 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता छुट्टा जानवरों से परेशान है। अभी तक सरकार इस समस्या का समाधान नहीं कर पाई है जबकि इसके लिए पीएम मोदी ने मंच से आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks on people's issues in press conference in Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को छुट्टा पशुओं से छुटकारा नहीं दिलवा सकी है जबकि इसके लिए मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आश्वासन दिलवाया गया था। छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। गौशालाओं की दुर्दशा है। वहां पर भी गायें सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के लोग गौशाला के लिए आने वाला चारा बेचकर घोटाला कर रहे हैं। उनका दूध और गोबर बेंच रहे हैं। जब गायों की मौत हो जाती है तो उन्हें वहीं गड्ढा खोदकर दफना दे रहे हैं। जनता छुट्टा जानवरों से परेशान है पर सरकार आश्वासन देने के बाद भी उन्हें राहत नहीं दिला सकी है। उन्होंने कहा कि जो हाल गायों का है वही नदियों का है। नदियों के लिए जारी होने वाला बजट साफ हो गया नदियों की हालत वैसी ही है।

विज्ञापन


फिल्म में डायलॉग्स बीप के साथ हैं या नहीं
अखिलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को लेकर तंज सकते हुए कहा कि ये तो फ्लॉप होने से पहले ही फ्लॉप हो गई...। फिर पूछा कि इसमें डायलॉग्स बीप के साथ हैं या नहीं? फिल्म में मुकदमा वापस लेने वाली बात है कि नहीं और जिस वजह से मुकदमे लगे वो दृश्य हैं या नहीं? बुलडोजर वाला सीन पता नहीं है कि नहीं? उसमें कार पलटने वाला सीन है या नहीं? इसमें डिप्टी सीएम के पर्दे के पीछे वाले डायलॉग हैं या नहीं?
विज्ञापन


जब भाजपा जाएगी तभी एच1 बी वीजा वालों को राहत मिलेगी
अखिलेश यादव ने अमेरिका में एच1बी वीजा की दरें बढ़ाने पर कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति फेल है। इस सरकार की आर्थिक नीति फेल है। भाजपा के लोग नहीं चाहते हैं कि भारत के लोग पढ़ने या फिर नौकरी करने के लिए अमेरिका जाएं। ये लोग चाहते हैं कि सिर्फ बंदूक चलाने के लिए ही लोग बाहर जाएं। जब भाजपा की सरकार जाएगी तभी एच1बी वीजा वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 लोगों की जान गई... जंगली जानवरों के हमले बढ़े, दिखाया वन विभाग का डेटा
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में लोगों पर जंगली जानवरों के हमले बढ़े हैं। उन्होंने इन हमलों के शिकार हुए लोगों को मंच पर बुलाया। कहा कि उन्होंने पीड़ितों का इलाज करवाया और उन्हें आर्थिक सहायता भी दी। वन विभाग का डेटा शेयर करते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 में जंगली जानवरों के हमले में 60 लोगों की जान गई है। गुलदार ने 14 दिन में बिजनौर में 3 बच्चों समेत चार लोगों को निशाना बनाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed