ट्रायल रन पर बोले अखिलेश यादव, मेट्रो चल गई अब हम चुनाव के लिए तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश ने कहा, समाजवादी लोगों ने देश ही नहीं दुनिया के सामने उदाहरण दिया है कि मेट्रो भी इतने कम समय में दौड़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा, नेताजी ने समय से मेट्रो चलाने की जो चुनौती रखी थी उसे पूरा कराने के लिए एमडी केशव कुमार को मैं खासतौर पर धन्यावाद देना चाहूंगा। उन्होंने मेट्रोमैन श्रीधरन का भी शुक्रिया अदा किया।
अखिलेश ने कहा कि मेट्रो का काम घोषणापत्र में नहीं था फिर भी हमने मेट्रो चलवाई और सिर्फ लखनऊ में ही नहीं गाजियाबाद और कानपुर में चलेगी। अखिलेश ने कहा कि आने वाले चुनाव में हमें और वक्त मिल गया तो हो सकता है हम बनारस में भी मेट्रो चलवा दें। हमने जो वादा किया वो सब पूरा कर दिया अब मेट्रो चलने के एक घंटे बाद हम चुनाव के लिए तैयार हैं।
अखिलेश ने कहा कि लखनऊ को मेट्रो की बहुत जरूरत थी। कई बार खबरों में आता है कि ट्रैफिक में एंबुलेंस फंस गई, मेट्रो आने के बाद इन सब समस्याओं से निजात मिलेगी।
सीएम अखिलेश ने कहा कि कोई बड़ा काम हो उस पर राजनीति शुरू हो जाती है। सीएम ने कहा कि मैं आज मेट्रो में नहीं बैठ रहा हूं जिस दिन बैठेंगे सबको बुलाएंगे और साथ-साथ बैठकर प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं तो कभी किसी पर आरोप नहीं लगाया।
नोटों में उलझा सारा देश
उन्होंने कहा कि खर्च न कर पाने की वजह से लोग परेशान हैं। सरकार ने विकास रोकने का काम किया है साथ ही पूरे के पूरे देश को उलझाने का काम किया है।