फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks on JNU and Loksabha Election 2024.

UP: अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘मतदान भी-सावधान भी’ का दिया मंत्र, जेएनयू में जीत की दी बधाई

Tue, 26 Mar 2024 03:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Mar 2024 03:11 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेएनयू छात्रसंघ की जीत को पीडीए की जीत बताया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में युवाओं को जीत के लिए मतदान भी-सावधान भी का मंत्र दिया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks on JNU and Loksabha Election 2024.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जेएनयू में पीडीए ने जीत हासिल की है। इसी तरह जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को हरा देगी। उन्होंने चुनाव में जीत के लिए मतदान भी-सावधान भी का मंत्र दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव में पीडीए की एकजुटता की जीत हुई है।

विज्ञापन

 

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि पीडीए की एकजुटता ने जेएनयू छात्र संघ चुनाव में समेकित रूप से सभी महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल की है और भाजपा समर्थित एबीवीपी को भारी अंतर से बुरी तरह हराया है। दलित अध्यक्ष सहित सभी विजयी पदाधिकारियों और उन्हें चुनने वाले सजग, सतर्क मतदाता विद्यार्थियों को भी बहुत बधाई और जेएनयू की नकारात्मक छवि बनाने वालों को आगे भी यूं ही हराते रहने व देशहित में सकारात्मक राजनीति का झंडा फहराते रहने के लिए शुभकामनाएं!

विज्ञापन


जेएनयू के छात्रों की तरह देश भर के युवा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा राज में फैली ‘अभूतपूर्व बेरोज़गारी’, पेपर लीक होने की वजह से कहीं ‘नौकरी न मिलने की हताशा’ और ‘इलेक्टोरल बॉण्ड’ के रूप में फैले भाजपा के ‘अथाह भ्रष्टाचार’ को हमेशा के लिए दूर करने के लिए, महंगी पढ़ाई और चतुर्दिक महंगाई से त्रस्त अपने परिवारों और आसपास के लोगों को भी भाजपा के खिलाफ मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर की होली: 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, देश भर से उमड़े लोग, जश्न का माहौल

ये भी पढ़ें - अवध की होली: उड़ा रंग-गुलाल, लोगों से पटीं सड़कें, देवा शरीफ दरगाह में हिंदू-मुस्लिमों ने संग में मनाया त्योहार


साथ ही इस बार लोकसभा व अन्य चुनावों में युवा : 
- मतदान स्थल पर आख़िरी क्षण तक फ़र्ज़ी मतदान पर सजग निगाह रखने;
- ईवीएम के सीलबंद होने;
- ईवीएम रखने के स्थान तक मशीनों के सुरक्षित पहुंचने
- ईवीएम के गोदामों पर 24 घंटे हर तरफ से चतुर्दिक चौकीदारी करने, किसी को ईवीएम गोदामों के आसपास फटकने न देने के लिए लामबंद रहने 
- मतगणना के दिन सक्रिय रहकर हर तरह से नजर रखने
- चुनाव परिणाम आने व जीत का सर्टिफिकेट न मिल जाने तक डटे रहने का काम करें।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस सजगता से ही ‘वोट की रक्षा’ की जा सकती है और जनता के हित में सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। इसीलिए अपने देश के भविष्य की रक्षा करने के लिए हम अपने अभियान ‘मतदान भी-सावधान भी’ के तहत युवाओं से अपील करते हैं कि ‘न लापरवाही, न ढिलाई’ और ‘जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं’! ‘युवा विरोधी भाजपा’ को आप सब ‘युवक-युवती की एकजुट शक्ति’ हरा देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ! भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ! भाजपा हटाओ, भविष्य बचाओ! भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed