फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks on dispute in cbi.

जब से सीबीआई में झगड़ा हुआ, मैं दो रोटी ज्यादा खा रहा हूं: अखिलेश यादव

Fri, 26 Oct 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Oct 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks on dispute in cbi.
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्तमान में सीबीआई में चल रहे विवाद पर मजाकिया अंदाज में कहा कि जिस दिन से सीबीआई में झगड़ा हुआ मेरी डाइट बढ़ गई है। मैं दो रोटी ज्यादा खा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं तो इस झगड़े का आनंद ले रहा हूं और इससे बहुत खुश हूं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव आज (शुक्रवार को) लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से भेंट करने के बाद मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र व राज्य की योगी सरकार को पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त बताया।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि आज संस्थानों के साथ खिलवाड़ हो रहा है सीबीआई विवाद इसी का नतीजा है। भाजपा सीबीआई को बर्बाद कर देना चाहती है, जैसे कि पहले इन लोगों ने बैंकों को बर्बाद कर दिया। सीबीआई में झगड़ा देश के लिए बहुत खतरनाक है। इस समय देश के कई संस्थानों की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि हम भी पहले सीबीआई क्लब में थे। हमारी भी जांच हो रही थी लेकिन हम साफ सुथरे निकल आए। हमें भी सीबीआई से डराया गया।

'सरकार का सारा ध्यान दूसरों के काम को अपना बताने व भ्रष्टाचार करने पर'

अखिलेश ने कहा कि इस समय की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार का सारा ध्यान भ्रष्टाचार और दूसरों के काम को अपना बताने पर है। ये शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन कर रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर का जो काम हो रहा था वो रोक दिया गया।

राफेल मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर भाजपा का दामन साफ है तो उसे इस डील का पूरा ब्यौरा जनता के सामने रखना चाहिए। अखिलेश ने राफेल मुद्दे पर जांच के लिए जेपीसी बनाने की मांग की।

अखिलेश ने कहा कि मेक इन इंडिया की बात करने वालों ने इंवेस्टर्स समिट में भी चाइनीज लाइटें लगाई थी। उसमें भी घोटाला हो गया।

सपा से शिवपाल यादव की सदस्यता समाप्त करने पर दिया ये जवाब

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाने वाले अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव की सपा से सदस्यता खत्म करने पर अखिलेश ने कहा, मैं किसी के साथ अन्याय नहीं करूंगा। शिवपाल जी अपना काम कर रहे हैं और मैं अपना काम कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed