फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks on constitution day.

संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

Tue, 26 Nov 2019 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Nov 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks on constitution day.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की उस चेतावनी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ताधारी दल अपनी मनमानी से संविधान के प्रावधानों का अनुचित उपयोग कर सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन दिनों भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा धुंध की सरकार है। वे सोमवार को पार्टी मुख्यालय में विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि संविधान दिवस पर विधानमंडल के विशेष सत्र में जनसमस्याओं के साथ संविधान की गरिमा बनाए रखने और उस पर होने वाले हमलों पर भी चर्चा होनी चाहिए। संविधान की प्रस्तावना सदन में पढ़ा जाना चाहिए। संविधान में नागरिक स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की जो व्यवस्थाएं थीं, उनका क्या हुआ ?

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा भ्रष्टतम और बेईमान सरकार

उन्होंने कहा कि इटावा में लॉयन सफारी सपा सरकार की देन है। इसे तो भाजपा सरकार के वन मंत्री को भी स्वीकारना पड़ा है।  अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टतम और बेईमानी की सरकार है। इस सरकार में घोटालों की फेहरिस्त लंबी है। बैंक डूब रहे हैं। कंपनियों का दिवाला निकल रहा है। भारत के 12 मिलियन डॉलर विदेश चले गए। गन्ना, धान, आलू किसानों की बदहाली पर सरकार का ध्यान नहीं है। शिक्षा, चिकित्सा महंगी होती जा रही है। इस सरकार में कॉरपोरेट हावी हैं तो समाजवादी व्यवस्था का क्या होगा?

एक करोड़ नौकरियों के वादे का क्या हुआ ?
अखिलेश ने कहा कि किसानों की आय कहां दोगुनी हुई ? एक करोड़ नौकरियों का क्या हुआ ? गड्ढा मुक्त सड़कें कहां है ? इनका बजट कहां गया? निर्बाध बिजली कैसे मिलेगी जब भाजपा राज में एक यूनिट का भी उत्पादन नहीं हुआ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed