{"_id":"b728d88991a56b8e081a754c16eb7293","slug":"akhilesh-yadav-speaks-on-bihar-win-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव, बीफ और महागठबंधन पर ये बोले अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव, बीफ और महागठबंधन पर ये बोले अखिलेश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Nov 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार में जीत के लिए महागठबंधन के नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के नतीजे ने पूरे देश को संदेश दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को कैबिनेट की मीटिंग के बाद सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार के मतदाताओं ने समाज को बांटने वालों को एहसास दिलाया कि उनकी चलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
यह एक सकारात्मक संदेश है। इस चुनाव ने यह साबित किया जो सरकार जनता के करीब रहकर काम करेगी, वह जीतेगी। जो विकास करेगा, जनता उसे फिर मौका देगी। प्रदेश सरकार जनता के हित से जुड़े काम लगातार कर रही है।
विज्ञापन
दूसरी प्रदेश सरकारें यूपी से काम में पीछे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के साथ-साथ यूपी में भी लोगों ने ‘बीफ’ और दादरी की चर्चा कर लाभ लेने की कोशिश की, पर जनता ने इसे नकार दिया।
यूपी में महागठबंधन से जुड़े सवाल को मुख्यमंत्री ने खूबसूरती से टाल दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस से जुड़े सवाल का यहां जवाब देना ठीक नहीं है।