फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks against PM modi on the death of sanand swami

सानंद स्वामी की मौत पर बोले अखिलेश यादव- मोदी सरकार ने दिया धोखा, माफ नहीं करेंगी गंगा मैया

Sat, 13 Oct 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Oct 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks against PM modi on the death of sanand swami
अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गंगा मैया को धोखा दिया है, वह उन्हें माफ नहीं करेंगी। राफेल डील पर सवाल उठाते हुए उन्होंने केंद्र से पूछा कि सब कुछ ठीक है तो रक्षा मंत्री फ्रांस में किसलिए गई हैं? वे लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो अपना दामन ज्यादा साफ  होने का दावा करते थे, अब उनकी सफेदी पर दाग दूर से दिखते हैं। उन्होंने गंगा सफाई पर मोदी सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. जीडी अग्रवाल उर्फ सानंद स्वामी 111 दिन से धरना दे रहे थे। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


सरकार की अनदेखी से ही उनकी मौत हो गई। साढ़े चार साल में केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई के लिए कोई काम नहीं किया। भाजपा सरकार के हर काम में भ्रष्टाचार हो रहा है। इज्जतघर से लेकर सड़क निर्माण और गड्ढा मुक्ति योजना तक में जबरदस्त भ्रष्टाचार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहद खराब बताते हुए कहा कि राजधानी में हर दिन हत्या हो रही हैं, तो बाकी प्रदेश का क्या हाल होगा? निर्दोष लोग पुलिस की गोली के शिकार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री की भाषा है, ठोंक दो। पुलिस वही कर रही है।
 

अखिलेश ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए डायल 100 को सुधारने की जरूरत बताई। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि भाजपा लोगों को अपने झूठ से बरगलाने में माहिर है, उनसे हमें सतर्क रहना है। न किसान की आय दुगनी हो रही है न युवाओं को नौकरी मिल रही। भाजपा की मंशा युवाओं को बेरोजगार बनाए रखने की है। 

पेट्रोल-डीजल का मुनाफा किसकी जेब में गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के सपा के साथ मंच साझा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर नोटबंदी के सवाल पर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री कोई बात कह रहे हैं तो वह बहुत गंभीर है। आखिर नोटबंदी से किसे फायदा हुआ। डीजल पेट्रोल के मूल्य वृद्धि के सवाल पर अखिलेश बोले केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि जो मुनाफा हो रहा था, वह किसकी जेब में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed