{"_id":"8438c1790883b104bca3fd120407894a","slug":"akhilesh-yadav-slams-on-an-english-newspaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मीडिया ने भैंस भी बना दी समाजवादी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मीडिया ने भैंस भी बना दी समाजवादी'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Feb 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने मीडिया पर एक बार फिर जमकर आरोपों की बारिश की। उन्होंने एक अखबार का मजाक भी उड़ाया।
विज्ञापन
हरदोई में चल रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने एक बार फिर मीडिया पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि मीडिया समाजवादी पार्टी को गलत वजहों से फेमस करना चाहती है। इसीलिए हमारे आजम साहब की भैंस कहीं चली जाती है, तो उसे भी समाजवादी बना दिया जाता है।
अखिलेश ने कहा, 'एक अंग्रेजी अखबार ने आजम खां की भैंस को भी समाजवादी टोपी पहना दी। आजम खां सही कहते हैं कि उनसे ज्यादा चर्चित उनकी भैंसें हो गई हैं।'
मोदी पर भी साधा निशाना
कार्यकर्ताओं में जान फूंकने पहुंचे अखिलेश ने सपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि हमने जितने लैपटॉप एक साल में बांट दिए हैं, उतने गुजरात में बांटने में पांच साल लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में इतने छात्र-छात्राएं ही नहीं हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां युवाओं की तादाद भी काफी ज्यादा है। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर हमारे कामों की चर्चा करनी होगी, क्योंकि मीडिया तो हमारी कमियां ही खोज रही है।
विज्ञापन
केजरीवाल भी निशाने पर
अखिलेश ने कहा कि दिल्ली में 700 लीटर पानी मुफ्त दे दिया गया तो यह खबर दुनियाभर में फैल गई। यह किसी मीडिया ने नहीं दिखाया कि सपा सरकार ने किस तरह यहां मुफ्त पानी की व्यवस्था की है।