फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav sitapur rally

अखिलेश का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- आंधियों से टकराना समाजवादियों की आदत

Tue, 07 Feb 2017 01:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav sitapur rally
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को जिले में ताबड़तोड़ छह चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के साथ बसपा पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी कह रहे हैं, कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है।

विज्ञापन


पता नहीं किसने उन्हें गलत सूचना दे दी है। यहां आंधी तो चल रही है लेकिन भाजपा को हटाने और समाजवादी सरकार दोबारा बनाने की। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आंधियों से टकराना हमारी आदत है।
विज्ञापन


हम समाजवादी लोग आंधियों का सामना करते हुए सरकार चलाना जानते हैं। कहा कि कुछ लोग हमसे साइकिल छीनने के प्रयास में थे लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिधौली के गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में हुई पहली जनसभा में सीएम बोले, समाजवादी लोग विपरीत हवा में भी साइकिल चला लेते हैं। अब तो साइकिल के हैंडल पर कांग्रेस का हाथ भी है। साइकिल की रफ्तार बढ़ती ही रहेगी।

नोटबंदी से पीड़ि‌त परिवारों को दिए दो-दो लाख रुपये

akhilesh yadav sitapur rally

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिनों का वादा कर धोखा किया है। अच्छे दिनों के बजाय नोटबंदी कर सबको लाइन में खड़ा कर बुरे दिन दिखा दिए। नोटबंदी में कुछ की जान भी चली गई। सपा सरकार ने इन पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये की मदद दी।

उन्होंने कहा कि बैंक की लाइन में लगी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बैंक वालों ने उसका नाम खजांची रख दिया। हमने पता किया तो उस मोहल्ले के सबसे गरीब परिवार का वह बच्चा था। उस परिवार को हमने दो लाख रुपये दिए।

कहा कि मोदी सरकार को बताना चाहिए कि कितना काला धन आया। 15 लाख रुपये सबके खाते में भेजने की बात कही थी, 15 हजार ही डलवा देते तो कुछ भला हो जाता। सीएम ने कहा कि दो हजार का नया नोट ऐसा छपवाया कि लोग उसे चूरन वाला नोट कह रहे हैं।

एक लाख युवाओं की पुलिस में होगी भर्ती

akhilesh yadav sitapur rally

बसपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश बोले कि उनकी पत्थर वाली सरकार थी। जो हाथी लगवाए वह आज भी खड़े हैं। बोले, अबकी एक लाख युवाओं को पुलिस में भर्ती कराना है।

इसके लिए बस हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पास करनी होगी। बाद में कोई परीक्षा नहीं, जो सबसे तेज दौड़ेगा वह भर्ती कर लिया जाएगा। एक करोड़ गरीबों को समाजवादी पेंशन मिलेगी।

सिधौली में मंच टूटा, आठ कार्यकर्ता जख्मी
सीएम के मुख्य मंच के बगल में स्थानीय नेताओं के लिए बना मंच सभा के दौरान टूट गया। इस हादसे में आठ कार्यकर्ता जख्मी हो गए। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसा उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री अपना संबोधन खत्म कर वहां से निकल रहे थे। इसी बीच आपाधापी में मंच से उतरते समय हादसा हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed