{"_id":"66acd9117e88cf988e099071","slug":"akhilesh-yadav-says-up-government-should-take-nazool-land-bill-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अखिलेश यादव बोले- नजूल भूमि मामला 'घर उजाड़ने' वाला... इसे हमेशा के लिए वापस लिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अखिलेश यादव बोले- नजूल भूमि मामला 'घर उजाड़ने' वाला... इसे हमेशा के लिए वापस लिया जाए
Fri, 02 Aug 2024 06:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:33 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नजूल भूमि विधेयक को घर उजाड़ने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता रोजी-रोटी-रोजगार के लिए भटक रही है और अब भाजपाई मकान भी छीनना चाहते हैं।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नजूल भूमि बिल अमानवीय है। यह जनता के खिलाफ है और घर उजाड़ने वाला है। इसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि नजूल लैंड का मामला पूरी तरह से ‘घर उजाड़ने’ का फैसला है क्योंकि बुलडोजर हर घर पर नहीं चल सकता है। भाजपा घर-परिवार वालों के खिलाफ है। जनता को दुख देने में भाजपा अपनी खुशी मानती है। जब से भाजपा आई है, तब से जनता रोजी-रोटी-रोजगार के लिए भटक रही है और अब भाजपाई मकान भी छीनना चाहते हैं।
विज्ञापन
कुछ लोगों के पास दो जगह का विकल्प है, पर हर एक उनके जैसा नहीं है। बसे बसाये घर उजाड़कर भाजपावालों को क्या मिलेगा। क्या भू-माफियाओं के लिए भाजपा जनता को बेघर कर देगी?
विज्ञापन
अगर भाजपा को लगता है कि उनका ये फैसला सही है तो हम डंके की चोट पर कहते हैं, अगर हिम्मत है तो इसे पूरे देश में लागू करके दिखाएं क्योंकि नजूल लैंड केवल यूपी में ही नहीं पूरे देश में है।
सपा की यही मांग है कि अमानवीय ‘नजूल जमीन बिल’ हमेशा के लिए वापस हो।
बता दें कि इस विधेयक का विरोध भाजपा विधायकों ने भी किया है। भाजपा एमएलसी भूपेंद्र चौधरी के प्रस्ताव पर इसे प्रवर समिति को भेज दिया है।