{"_id":"641012f4be4e38027e0edcf3","slug":"akhilesh-yadav-says-up-government-should-appoint-sp-its-adviser-for-big-quality-development-work-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने ट्वीट की तस्वीर: बोले, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आ रही दरार, यूपी सरकार सपा को बनाए सलाहकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने ट्वीट की तस्वीर: बोले, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आ रही दरार, यूपी सरकार सपा को बनाए सलाहकार
Tue, 14 Mar 2023 11:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:12 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार में बनाए गए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं और तंज कसा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हर तरफ परियोजनाओं की गुणवत्ता के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि बुदेलखंड एवं पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में गड्डा बन गया, जिसमें गाड़ियां गड्डे में चली गयीं थी। कई सड़कों की गिट्टियां निर्माण के साथ ही उखड़ गई। बुदेलखंड एक्सप्रेस वे में औरैया के बिचौलियां क्रांसिंग नंबर 14 के पुल में दरार आने से पुल के नीचे के हिस्से में प्लास्टर टूट कर गिर पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इन निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच कब करायेगी? इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कब कार्यवाही होगी?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की पोल लगातार खुल रही है वहीं समाजवादी सरकार में हुए निर्माण कार्य देश और प्रदेश के सामने विकास के उदाहरण है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का निर्माण मजबूती और गुणवत्ता के मामले विश्वस्तरीय है। देश के सबसे उच्च कोटि के लड़ाकू विमान और देश का सबसे बड़ा मालवाहक विमान हरकुलिस इस पर उतारे गए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता को ये उदाहरण प्रमाणित करते हैं।
विज्ञापन