फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says UP government did conspiracy with azam khan.

UP Vidhansabha:अखिलेश यादव बोले- आजम खां को फंसाया गया, किसी विधायक पर नहीं दर्ज हुए 80 फर्जी मुकदमें

Thu, 26 May 2022 12:19 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 May 2022 12:19 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर आजम खां को फंसाने का आरोप लगाने सहित हर मोर्चे पर फेल करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास नहीं सांप्रदायिकता में आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says UP government did conspiracy with azam khan.
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को विधानसभा में आजम खां का बचाव करते हुए सरकार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह पहला मामला है जब किसी विधायक पर 80 से अधिक फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि लोगों पर दबाव बनाकर आजम के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए। इस संबंध में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी बात की। उन्होंने कहा कि आजम खां को अब न्यायालय से राहत मिली है, आगे भी उन्हें न्यायालय से न्याय मिलेगा। अखिलेश ने कहा कि सरकार माफिया पर बुलडोजर चलाने का दावा कर रही है। सरकार को बताना चाहिए कि टॉप 10 माफिया कौन है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार बीते पांच वर्ष से लेकर अभी तक हर मोर्चे पर विफल है। राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए अखिलेश ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, कानून व्यवस्था और बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास नहीं सांप्रदायिकता में आगे बढ़ रही है। अखिलेश ने कहा कि राज्यपाल की ओर से प्रस्तुत अभिभाषण में कहीं भी यूपी की विकास पथ पर बढ़ती हुई तस्वीर पेश नहीं होती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को अपनी उपलब्धि बता रही है जबकि इसकी शुरुआत सपा सरकार ने की थी। यदि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का डिजाइन सपा सरकार में नहीं बनता तो पीएम नरेंद्र मोदी का हेलीकाप्टर सड़क पर नहीं उतर सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने तो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में इंडियन रोड के मानकों का उल्लंघन किया है।

इससे एक्सप्रेसवे की राइडिंग क्वालिटी खराब हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार पांच साल में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को अभी तक बलिया और बिहार तक नहीं जोड़ सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर चिकित्सा व्यवस्था का दावा करती है, लेकिन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद कह रहे हैं कि चिकित्सा व्यवस्था से वह शर्मिंदा है।

महिला और दलित अत्याचार में यूपी सबसे आगे

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार बेहतर कानून व्यवस्था का दावा करती है, लेकिन एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, साइबर क्राइम में यूपी देश में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि मिड डे मील घोटाले में और गरीबी बढ़ाने में यूपी सबसे आगे है। वहीं स्वास्थ्य सूचकांक में भी यूपी सबसे नीचे है। अखिलेश ने कहा कि सपा के विकास मॉडल को अपना बताकर भाजपा सरकार वाहवाही लूट रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जो विकास कार्य हुए हैं बीते पांच वर्ष में भाजपा उससे एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी।

...गर्मी निकल गई
अखिलेश ने ‘गर्मी निकल गई’ पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री को घेरा। अखिलेश ने कहा कि विधानसभा में बिजली गई तो सरकार की गर्मी निकल गई, सरकार ने अपनी गर्मी निकालने के लिए चार इंजीनियर निलंबित कर दिए। विधान परिषद चुनाव वाराणसी में भाजपा की गर्मी निकल गई। हार के बाद भी उप मुख्यमंत्री बनाने से किसकी गर्मी निकली यह सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली मंत्री को हटाकर सरकार ने उनकी भी गर्मी निकाल दी।

हमने गलती की, आप सुधारें
अखिलेश ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बच्चों के लिए शौचालय नहीं बनाकर हमने गलती की। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सहित अन्य एक्सप्रेसवे पर सरकार बच्चों के लिए अलग से शौचालय बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed