फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says to his partymen to reply hard.

सीएम ने सपाइयों के हाथ खोले, कहा कड़ा जवाब दो

Sat, 13 Jun 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Jun 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav says to his partymen to reply hard.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार व पार्टी के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार का क़ड़ा जवाब देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लोगों को अब दुष्प्रचार के खिलाफ चुप नहीं बैठना चाहिए।

विज्ञापन


इससे लोगों में सरकार के कामकाज को लेकर भ्रम फैलता है। वह शुक्रवार को यहां पार्टी के जिला व महानगर अध्यक्षों व महामंत्रियों से बातचीत कर रहे थे।

चुनाव के मद्देनजर लिया फीडबैक: मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने आज प्रदेश के पश्चिमी जिलों से आए जिलाध्यक्षों व महामंत्रियों से संबंधित जिले में विधानसभा की विभिन्न सीटों से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की ही तरह उन्होंने पूछा कि  मौजूदा विधायकों, मंत्रियों को यदि चुनाव में उतारा जाए तो क्या स्थिति होगी। उनके अलावा क्षेत्रों में और कौन से दावेदार हैं? उनके जिले की विधानसभा सीटों से कौन से प्रत्याशी ज्यादा बेहतर चुनाव लड़ सकते हैं। उन सीटों के बारे में भी जानकारी ली गई जहां से सपा के विधायक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई नहीं बता पाए पांच उपलब्धियां

Akhilesh Yadav says to his partymen to reply hard.

जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने अध्यक्षों व महामंत्रियों से अलग-अलग बातचीत की। बताया जाता है कि उन्होंने कई अध्यक्षों से प्रदेश सरकार की पांच उपलब्धियां पूछीं। पर, ज्यादातर तीन या चार उपलब्धियां ही बता पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लें और उन्हें लोगों तक पहुंचाएं। विधानसभा के 2017 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर यह बहुत जरूरी है।

कानून-व्यवस्था पर दें कड़ाई से जवाब: मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्षों से कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आरोप लगाने वालों को कड़ाई से जवाब देने की जरूरत बताई। कहा कि लोगों को बताएं कि कानून-व्यवस्था अगर ठीक नहीं है तो विकास कैसे हो रहा है।

बताई जाएं केंद्र सरकार की खामियां: मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्षों व महामंत्रियों से केंद्र सरकार की खामियों का भी प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। कहा कि बताया जाए कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास में कोई मदद नहीं की है।

ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात की मार झेल रहे किसानों को प्रदेश सरकार अपने ही कोष से मदद कर रही है। केंद्र सरकार ने एक रुपया भी नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed