{"_id":"5d5797128ebc3e89e362fc18","slug":"akhilesh-yadav-says-there-is-uncontrolled-law-and-order-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश बना 'हत्या प्रदेश', अपराध नियंत्रण के दावे कागजी: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश बना 'हत्या प्रदेश', अपराध नियंत्रण के दावे कागजी: अखिलेश यादव
Sat, 17 Aug 2019 11:26 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री के अपराध नियंत्रण के दावे कागजी साबित हो रहे हैं, अपराधी बेखौफ हैं। भाजपा राज में यूपी ‘हत्या प्रदेश‘ बन गया है।
विज्ञापन
अखिलेश ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देते हैं, लेकिन भाजपा राज में बेटियां ही सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। जब देश स्वाधीनता दिवस मना रहा था, तब बाराबंकी के टिकैतराय नगर थानाक्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
कानपुर के बिठूर में एक किशोरी ने बलात्कार के बाद आत्महत्या कर ली। लखनऊ के ठाकुरगंज में एक छात्रा ने परेशान होकर स्कूल जाना ही छोड़ दिया। राजधानी में ही तेलीबाग की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा से दुष्कर्म किया गया। संभल में नाबालिग लड़की से छेड़खानी की घटना हुई। ग्रेटर नोएडा में एक महिला को कार से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा, सहारनपुर में अवैध खनन रोकने पर पुलिस पर जेसीबी चढ़ा दी गई। इटावा में बदमाशों ने डिप्टी जेलर पर हमला कर दिया। लखनऊ में वायरलेस चौराहे पर एक सिपाही पर बाइक चढ़ा दी। शाहजहांपुर में एसडीएम और सीओ के घर पर लोगों ने हंगामा कर दिया। गाजियाबाद में सब इंस्पेक्टर ने और बिजनौर में सिपाही ने खुदकुशी कर ली।
Trending Videos
भाजपा अपराधियों की पनाहगाह
अखिलेश ने कहा कि जेलों से भी आपराधिक गतिविधियां चल रही हैं। उन्नाव में उगू नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने विज्ञापन में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ हत्या, बलात्कार के आरोपी विधायक की फोटो लगाकर दिखा दिया है कि भाजपा ही अपराधियों की पनाहगाह है।