फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says there is huge corruption in UP BJP government.

सरकारी विभागों से लेकर मंत्रियों के दफ्तरों तक भ्रष्टाचार : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Mon, 15 Jun 2020 03:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jun 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav says there is huge corruption in UP BJP government.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में विभागों से लेकर मंत्रियों के दफ्तरों तक भ्रष्टाचार है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता कानून व्यवस्था को धता बताते हुए गरीबों, दलितों पर दबंगई दिखा रहे हैं। नौकरियों में भर्ती, टेंडर प्रक्रिया, विभागीय प्रोन्नति के मामलों में रोज ही गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही है। अवैध खनन के मामले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि सरकार के हालात से क्षुब्ध कई भाजपा विधायक व सांसद भी अब अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। झांसी के भाजपा विधायक ने ही बेतवा में अवैध खनन पर क्षोभ व्यक्त किया है। राशन किट के नाम पर सिर्फ मोदी व योगी की फोटो बांटी जा रही है। पर, अधिकारी फाइलों पर ऑल इज वेल की पट्टी लगाकर मुख्यमंत्री को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में उनके ही जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनी जा रही है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि महोबा में भाजपा विधायक के रिश्तेदार की पत्थर की खदान में विस्फोट से तीन मजदूर मर गए और कई घायल हो गए। इन मजदूरों का न बीमा था और न ही सुरक्षा मानकों का इंतजाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ के उबारपुर गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटों ने अनुसूचित जाति के मजदूरों की बुरी तरह पिटाई कर दी। कौशांबी के सिराथू क्षेत्र से भाजपा विधायक ने ग्रामीणों को जो राशन किट वितरित किया, उसमें आटे में कीड़े निकले। स्वयंसेवी संगठनों की राहत सामग्री को भाजपा-आरएसएस वाले अपना बताकर बांट रहे हैं।

अपने घर की थाली लेकर अनुसूचित जाति के घरों में भोजन करने जाते हैं भाजपा नेता

अखिलेश ने कहा कि कोरोना संकट काल में अपने घर लौट रहे श्रमिकों को सत्ता ने बेगाना बना दिया। जब वोट चाहिए तब भाजपा नेता अपने घर की थाली लेकर अनुसूचित जाति के घरों पर भोजन करके उनसे प्रेम का दिखावटी प्रदर्शन करते हैं लेकिन सत्ता में आने पर इनका शोषण करने में शर्म नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed