फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says there is corruption and injustice in Uttar Pradesh.

यूपी में अन्याय, अत्याचार, भय और भ्रष्टाचार का माहौल : अखिलेश यादव

Sat, 24 Oct 2020 08:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Oct 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav says there is corruption and injustice in Uttar Pradesh.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा राज में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, भय और भ्रम का वातावरण है। हत्या, लूट, अपहरण व बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। महंगाई बेकाबू है, बेरोजगारी चरम पर है। किसानों का जीना दूभर हो गया है।

विज्ञापन


अखिलेश ने शनिवार को बयान में कहा कि प्रदेश में सत्ता संरक्षित दबंगों का हर तरफ  आतंक मचा है। अपराधी अब पुलिस पर भी हाथ उठाने से नहीं चूक रहे हैं। पीलीभीत में तीन सिपाहियों को पीटने के बाद उन्हें विधायक निवास के बाहर अधमरा छोड़े जाने की शर्मनाक घटना घटी है। ऐसी पुलिस जनता की सुरक्षा कैसे करेगी? बड़े-बड़े नेताओं के संरक्षण में खनिज का काला धंधा चल रहा है। इस धंधे पर उंगली उठाते ही माफिया, सत्ताधीश व अफसरशाही का त्रिकोण सक्रिय हो जाता है। कई लोग इसमें अपनी जान गंवा बैठे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बांदा में अध्यापक के 8 वर्षीय बेटे का अपहरण व हत्या और फिरोजाबाद में 16 वर्षीय किशोरी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। नोएडा की सूरजपुर कॉलोनी में दुष्कर्म की शिकार 8 वर्ष की बालिका को 4 घंटे तक अस्पताल में बैठाए रखा गया। वह कराहती रही, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्मीकि परिवार को गांव छोड़ने की धमकी

सपा अध्यक्ष ने कहा, हमीरपुर जिले के खरौंज गांव की सावित्री वाल्मीकि ने लखनऊ आकर सपा कार्यालय में अपनी व्यथा लिखकर दी है। सवर्णों से झगड़े के कारण उनके पति भोला वाल्मीकि की पांच माह पूर्व हत्या करा दी गई थी। अब इस दलित परिवार को गांव छोड़कर जाने की धमकियां दी जा रही है। कुरारा थाने में तहरीर देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अखिलेश ने पूछा कि क्या भाजपा का यही रामराज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed