{"_id":"5d51207d8ebc3e6cbe42b58b","slug":"akhilesh-yadav-says-there-is-anarchy-like-situation-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले- यूपी में अराजकता की स्थिति, सीएम की न मंत्री सुन रहे, न ही अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले- यूपी में अराजकता की स्थिति, सीएम की न मंत्री सुन रहे, न ही अधिकारी
Mon, 12 Aug 2019 01:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। मुख्यमंत्री की बात न तो मंत्री सुन रहे हैं और नहीं अधिकारी। सब अपनी ढपली, अपना राग अलाप रहे हैं। भ्रष्टाचार पर रोक नहीं है और तबादलों का धंधा बदस्तूर जारी है। निजी मेडिकल कॉलेजों में फीस के नाम पर वसूली चल रही है।
विज्ञापन
अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा कि स्टांप और पंजीयन विभाग में सैकड़ों तबादले निर्धारित अवधि बीतने के बाद हो गए। स्वास्थ्य मंत्री के विभाग में बड़े पैमाने पर पैरामेडिकल कर्मियों के तबादलों में गड़बड़ी पर बैठी जांच ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी में ई-टेंडर घपला और सिंचाई विभाग चर्चा में हैं। सचिवालय में तीन दिन में फाइलों के निस्तारण के आदेश के बावजूद तीस दिन में भी फाइलों की धूल नहीं साफ होती है। कमाईदार विभागों में यह खेल बिना ऊपरी समर्थन के चल सकता है ?
विज्ञापन
उन्होंने ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ पर सवाल उठाए। कहा कि निवेशकों को नौकरशाह अंगुलियों पर नचाने से बाज नहीं आ रहे। जब देश के बड़े पूंजी घराने निवेश को तैयार नहीं हैं तो विदेश से यहां कोई क्यों आएगा? निर्यातक राज्य की अस्थिरता और उगाही नीति से घबरा गए हैं।