{"_id":"6284f97f6cef427e4452fd50","slug":"akhilesh-yadav-says-sp-activists-should-not-be-worried-we-will-come-in-power-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव बोले- सपा कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं, हम जनता के बीच मेहनत कर सत्ता में आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव बोले- सपा कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं, हम जनता के बीच मेहनत कर सत्ता में आएंगे
Thu, 19 May 2022 01:10 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 May 2022 01:10 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम जनता के बीच रहकर मेहनत करेंगे और फिर सत्ता में आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता का हर वर्ग त्रस्त है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। हम लोग जनता के बीच रहकर मेहनत करेंगे और दोबारा सरकार बनाएंगे। सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। यह कहना है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो बुधवार को लखनऊ से सिद्धार्थनगर जाते समय हाईवे पर स्वागत में खड़े कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने अलग-अलग जगहों पर हुए स्वागत कार्यक्रमों में कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। जिस तरह से यह सरकार मनमाना निर्णय लेकर जनता को परेशान कर रही है, यह उचित नहीं है। सपा कार्यकर्ता लोगों के हित में कार्य करने में लगे हैं। जिस तरह से प्रदेश का माहौल खराब किया जा रहा है, यह उचित नहीं है। प्रदेश में सभी वर्गों के लोग प्रेम भाव से रहें ऐसा माहौल बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि टोल प्लाजा पर बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाईपास के बूथ नंबर चार पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफ़र मीसम, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने स्वागत किया। वहीं, पूर्व एमएलसी व सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने हवाई अड्डा के पास पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।