Milkipur By-Election: अखिलेश ने तस्वीर पोस्ट कर लगाया आरोप, मतदाताओं का आईकार्ड चेक कर डरा रहे अफसर, मिला जवाब
Milkipur Upchunav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोप पर अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बयान दिया है और कहा कि वायरल की जा रही तस्वीर भ्रामक है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस के अधिकारी मतदाताओं का आईकार्ड चेक कर रहे हैं।
विस्तार
Akhilesh Yadav News: मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तस्वीर पोस्ट कर आरोप लगाया है कि मिल्कीपुर के उपचुनाव में पुलिस अधिकारी मतदाताओं का आईकार्ड चेक कर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं।
एक्स पर तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे लोगों को तुंरत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे… pic.twitter.com/dLlLXal24h
विज्ञापन विज्ञापन— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 5, 2025
इस पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है। यह पूरी तरह गलत है। अफसरों ने राजनीतिक दलों के एजेंटों से बात की और उनकी समस्याओं का समाधान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर भ्रामक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.