फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Milkipur By-Election Akhilesh Yadav Accuses Officers of Intimidating Voters by Checking ID, Police Responds

Milkipur By-Election: अखिलेश ने तस्वीर पोस्ट कर लगाया आरोप, मतदाताओं का आईकार्ड चेक कर डरा रहे अफसर, मिला जवाब

Wed, 05 Feb 2025 12:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Feb 2025 12:02 PM IST
सार

Milkipur Upchunav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोप पर अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बयान दिया है और कहा कि वायरल की जा रही तस्वीर भ्रामक है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस के अधिकारी मतदाताओं का आईकार्ड चेक कर रहे हैं।

विज्ञापन
Milkipur By-Election Akhilesh Yadav Accuses Officers of Intimidating Voters by Checking ID, Police Responds
अखिलेश यादव ने पोस्ट की तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Akhilesh Yadav News: मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तस्वीर पोस्ट कर आरोप लगाया है कि मिल्कीपुर के उपचुनाव में पुलिस अधिकारी मतदाताओं का आईकार्ड चेक कर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक्स पर तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे लोगों को तुंरत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

 


इस पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है। यह पूरी तरह गलत है। अफसरों ने राजनीतिक दलों के एजेंटों से बात की और उनकी समस्याओं का समाधान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर भ्रामक है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed