{"_id":"628673240dfd1b2dae0d4821","slug":"akhilesh-yadav-says-indian-economy-is-hostage-of-few-rich-people-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh on Economy:अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने अर्थव्यवस्था को पूंजी घरानों के पास बंधक बनाया, जनता हो रही कंगाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh on Economy:अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने अर्थव्यवस्था को पूंजी घरानों के पास बंधक बनाया, जनता हो रही कंगाल
Fri, 20 May 2022 12:22 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 May 2022 12:22 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में जनता कंगाल हो रही है। अमीर हर रोज समृद्धि के शिखर छू रहे हैं। प्रदेश हर क्षेत्र में पिछड़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को भाजपा ने चंद पूंजीघरानों के पास बंधक बना दिया है। जनता कंगाल हो रही है और अमीर हर रोज समृद्धि और संपन्नता के नए शिखर छू रहे हैं। यूपी अब हर क्षेत्र में पिछड़ता ही चला जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली एवं खाद्य तेल व वस्तुओं समेत सभी घरेलू सामान महंगे हो गए हैं। परिवारों का औसत खर्च 4 माह में 43 प्रतिशत बढ़ गया हैं। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की दवाई कराना आमजन के लिए मुश्किल हो गया है। अब तक गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी तय नहीं है। पांच बड़ी कंपनियों ने किसानों से गेहूं खरीद लिया और अपने गोदामों में भंडारण कर लिया। अब वे महंगा आटा बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में जनता भीषण गर्मी में झुलस रही है। डबल इंजन सरकार बिजली भी नहीं दे पा रही है। शहर से गांव तक अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। भाजपा राज में पिछले पांच साल में एक बिजलीघर नहीं बना। अपराध लगातार बढे़ हैं।
अखिलेश बोले, जनता की बुनियादी समस्याओं की ओर भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सपा जन समस्याओं के लिए संघर्षशील रही है। वह गरीबों के हितों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।