फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says health services are worst in Uttar Pradesh.

UP: अखिलेश यादव बोले- प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं, यूनिवर्सिटी तो बना दी पर विस्तार नहीं हुआ

Wed, 13 Mar 2024 12:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Mar 2024 12:39 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में पद खाली हैं। यूनिवर्सिटी तो बना दी पर उनका विस्तार नहीं किया गया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says health services are worst in Uttar Pradesh.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चौपट हैं। भाजपा सरकार में इलाज नहीं मिलने से लोग तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर हैं। अस्पतालों में स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को न दवा मिल पा रही हैं और न ही इलाज हो पा रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र गर्भवती की मुफ्त जांच के लिए राजी नहीं है। लखनऊ शहर में करीब 200 निजी केंद्रों पर गर्भवती का अल्ट्रासाउंड होता है। 140 केंद्र सरकार की योजना में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सा शिक्षकों के 300 पदों, पीजीआई में 1803 पदों और सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान में 93 विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती होनी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर मेडिकल यूनिवर्सिटी तो बना दी, पर अभी तक उस यूनिवर्सिटी का विस्तार नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed