{"_id":"66d60d56f291a425290536b3","slug":"akhilesh-yadav-says-every-section-of-society-is-unhappy-with-bjp-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अखिलेश यादव बोले - भाजपा सरकार की नीतियां भेदभाव पूर्ण, हर वर्ग आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अखिलेश यादव बोले - भाजपा सरकार की नीतियां भेदभाव पूर्ण, हर वर्ग आक्रोशित
Tue, 03 Sep 2024 12:39 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:39 AM IST
सार
सरकार नौजवानों, किसानों, कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सोमवार को अखिलेश ने बयान जारी कर कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीडीए अभ्यर्थियों को उनका हक नहीं दे रही है।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की भेदभावपूर्ण और गलत नीतियों से हर वर्ग आक्रोशित है। भाजपा की नीति पीडीए विरोधी है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि सरकार नौजवानों, किसानों, कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सोमवार को अखिलेश ने बयान जारी कर कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीडीए अभ्यर्थियों को उनका हक नहीं दे रही है।
विज्ञापन
वर्षों की लड़ाई के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से न्याय मिला लेकिन सरकार उनका हक नहीं देना चाहती है। शिक्षक अभ्यर्थियों की झूठी दिलासा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। इसका रवैया तानाशाही पूर्ण है।
विज्ञापन