फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav says criminals are fearless in Uttar Pradesh.

भाजपा राज में सरकार के लोग ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे: अखिलेश यादव

Sat, 13 Jul 2019 11:15 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Jul 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says criminals are fearless in Uttar Pradesh.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाती हैं।

विज्ञापन


अपराधी बेखौफ हैं, महिलाएं और बच्चियां दहशत में हैं। भाजपा का एंटी रोमियो स्क्वॉयड नाम लेने भर को रह गया है। भाजपा सरकार प्रदेश की बदनामी कराने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि, एटा के थाना आवागढ़ के नगला राजा निवासी महिला से दो पुलिसकर्मियों ने पांच महीने तक दुष्कर्म किया। डर के मारे महिला, उसका पति और परिवार के लोग गांव छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भय के मारे किशोरियों ने छोड़ी पढ़ाई

उन्होंने कहा कि राजधानी के सरोजनी नगर में कार सवार दो युवकों ने एक व्यापारी की नकदी लूट ली। सचिवालय के समीक्षा अधिकारी रिश्वतखोरी में पकड़े गए। डीजीपी कार्यालय में तैनात सिपाही ने किशोरी से छेड़छाड़ की। ये घटनाएं सवालिया निशान लगाती हैं।

उन्होंने अलीगढ़, हनुमतनगर (अयोध्या) और लखनऊ के निगोहां में हुई घिनौनी हरकतों का जिक्र कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में सरकार के लोग ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे हैं।

किशोरियों में इतना भय व्याप्त है कि बहुतों ने पढ़ाई छोड़ दी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सपा सरकार में शुरू की गई 1090 और यूपी डायल 100 को निष्क्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed