{"_id":"5d2f11668ebc3e6cc92d6310","slug":"akhilesh-yadav-says-comments-on-sonbhadra-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र नरसंहार पर बोले अखिलेश, अपराधियों के आगे नतमस्तक है यूपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र नरसंहार पर बोले अखिलेश, अपराधियों के आगे नतमस्तक है यूपी सरकार
Wed, 17 Jul 2019 05:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Jul 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोनभद्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी नरसंहार पर यूपी सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक हो चुकी है। इसलिए यूपी में एक के बाद एक नरसंहार हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सहित मृतकों के परिजनों के लिए 20-20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान वारदात में नौ लोगों की मौत गई है और दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद के दौरान आपस में असलहे से फायरिंग और गंडासा चलने से नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन