फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav says bjp tried to destroy democracy

अखिलेश यादव बोले, भाजपा ने बिगाड़ा लोकतंत्र का चेहरा

Sun, 07 Feb 2021 09:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Feb 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says bjp tried to destroy democracy
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र का चेहरा बिगाड़ दिया है। सरकार पूरी तरह पब्लिक सेक्टर के संस्थानों को बेचने में लग गई है। राष्ट्रीय संपत्ति की बिक्री और लाभकारी संस्थाओं को पूंजी घरानों का बंधक बनाने को विमुद्रीकरण और विनिवेश की संज्ञा देकर जनता को भरमाने का काम किया जा रहा है। भाजपा में देश संभालने की क्षमता नहीं है। वह रविवार को पार्टी मुख्यालय में वित्तविहीन शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के अलावा विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश की लड़ाई बहुत महत्वपूर्ण होगी। एक तरह से यहां लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा होनी है। बूथ की लड़ाई बड़ी है। उन्होंने आह्वान किया कि अगले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अनुशासित रहें और साइकिल को लक्ष्य बनाकर मतदान की तैयारी करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा किसान आंदोलन का तीसरा महीना होने को है। अब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर कोई निर्णय नहीं किया गया है। वित्तविहीन शिक्षकों को भी समर्थन दिया जाएगा। समाजवादी सरकार बनने पर बड़े पैमाने पर नौकरियों में भर्ती की जाएगी। भाजपा विकास में पीछे और झांसा देने में आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्पीड़न के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं फिर भी समाजवादी बिना डरे या विचलित हुए 2022 की तैयारी में जी-जान से जुटें। उन्होंने कहा कि भाजपा की कुनीतियों से जनता का पूरी तरह मोहभंग हो गया है। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर ही सबकी निगाहें हैं। राज्य की जनता ने देखा है कि सपा का काम खुद बोलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed