{"_id":"65c273d16be37718ed01f396","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-s-sympathy-for-pasmanda-muslims-is-meaningless-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pasmanda Muslim: अखिलेश यादव बोले, पसमांदा मुस्लिमों से भाजपा की हमदर्दी सिर्फ दिखावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pasmanda Muslim: अखिलेश यादव बोले, पसमांदा मुस्लिमों से भाजपा की हमदर्दी सिर्फ दिखावा
Tue, 06 Feb 2024 11:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:30 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पसमांदा मुस्लिमों के लिए जो हमदर्दी दिखाई है वो उससे उनकी दशा-दिशा में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा है कि पसमांदा मुस्लिमों के लिए हमदर्दी जताने का नया धंधा भाजपा ने शुरू तो कर दिया है, पर वास्तव में उनकी दशा-दिशा में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिखावे के लिए बुनकरों को फ्लैट रेट का वादा किया है, पर 72 रुपये फ्लैट रेट पर पॉवरलूम की बिजली बढ़ाकर सीधे 400 रुपये कर दी है। आज पावरलूम पर बुनी जाने वाली साड़ी की लागत भी नहीं निकल पा रही है। इसलिए पावरलूम बेचकर लोग पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि लापरवाही का नतीजा यह है कि अब गड्ढों में सड़कें सिमटती जा रही हैं। अपराधियों के साथ भाजपा नेताओं की साठगांठ से अपराध बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़े ही बताते हैं कि यूपी में हिरासत में मौतों के मामलों और महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में अव्वल है।
विज्ञापन