फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav says BJP is doing immoral politics.

संकट के समय भाजपा का राजनीति करना पूरी तरह अनैतिक : अखिलेश यादव

Mon, 06 Apr 2020 08:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Apr 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav says BJP is doing immoral politics.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि किसान और नौजवान जीवन के सबसे बड़े संकट के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में भाजपा का अपने स्थापना दिवस की आड़ में राजनीति करना किसी भी तरह नैतिक नहीं है। देश के सामने समस्याओं का पहाड़ है लेकिन भाजपा नेतृत्व को अगला चुनाव नजर आ रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सोमवार को बयान में कहा कि जनता जब कोरोना संकट के समय अपनी दिक्कतों को भुलाकर सरकारी निर्देशों का एकजुटता से पालन कर रही है तब भाजपा अपनी राजनीति साधने में लोकतांत्रिक मान्यताओं को तिलांजलि देने पर तुली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा धन्यवाद पत्र के माध्यम से वोटों को केंद्रित करने में लगी है जबकि धन्यवाद पत्र सरकार को देना चाहिए। आरएसएस और भाजपा किस अधिकार से धन्यवाद पत्र जारी कर सकते हैं ?

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों, किसानों, कामगारों को दें पैकेज

उन्होंने कहा, लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में कामगार अपने गांवों में आ गए हैं। उनके पास न तो काम-धंधा है और न खाने के लिए पैसे। तमाम परिवार एक जून की रोटी भी नहीं जुटा पा रहे हैं। नौजवानों की नौकरियां छूट गईं। भाजपा सरकार में बेरोजगारी का रिकार्ड बना है। नोटबंदी-जीएसटी के बाद लॉकडाउन ने उद्योगधंधो का भट्ठा ही बिठा दिया है। सरकार को किसानों, कामगारों, गरीबों और युवाओं के लिए राहत पैकेज की व्यवस्था करनी चाहिए।

राहत पहुंचाने के नाम पर धोखा दे रही भाजपा
सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा राहत पहुंचाने के नाम पर भी धोखा दे रही है। तमाम संगठन और नागरिक स्वेच्छा से जो भोजन या खाद्य सामग्री दे रहे है आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता उसे अपनी ओर से दी गई राहत बता रहे हैं। ग्रामीण जनता तथा सड़कों से दूर रहने वाले गरीबों को फांकाकशी करनी पड़ रही है। राहत सामग्री के वितरण में भी भेदभाव और पक्षपात हो रहा है। गरीबों और भूखे लोगों के लिए भोजन सामग्री लेकर जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका जा रहा है। यह लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed