फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav says bjp is disappointed

'हताश होकर EC पर आरोप लगा रही भाजपा'

Wed, 07 May 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 May 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says bjp is disappointed

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिर से भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि भाजपा हताश है इसलिए चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कोरौना की देवपोखरी मैदान में हुई सभा में भाजपा पर जबरर्दस्त हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को पता है कि वह इस चुनाव में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। इसलिए वह चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने पहले भी अपनी रैलियों में दावा किया है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और केंद्र में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी को बदलना चाहते हैं

akhilesh yadav says bjp is disappointed

अखिलेश ने कहा कि हम बनारस को एक बेहतरीन शहर बनाना चाहते हैं। जिसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

अखिलेश ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कह‌ा कि हम लोगों को जोड़ने की राजनीति कर रहे है जबकि विरोधी समाज को तोड़ना चाहते हैं।

अखिलेश ने अपनी रैली में मोदी के नाम का मतलब 'मॉडल आफ डिवाइडिंग इंडिया' बताया था।

यह ध्यान देने योग्य है कि मोदी और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बीच ज़ुबानी जंग होती रही है, जिसमें दोनों ने ही एक दूसरे पर तंज कसे।

शिवपाल ने भी किया हमला

akhilesh yadav says bjp is disappointed

अखिलेश के अलावा प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी मोदी पर हमला ‌किया था। उन्होंने कहा था कि देश और प्रदेश में मोदी की कोई लहर ही नहीं है।

प्रदेश में सिर्फ सपा की लहर है। मोदी का जहाज डूब रहा है। केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और उसके प्रधानमंत्री मुलायम सिंह यादव होंगे।

सात मई का चुनाव महत्वपूर्ण है। 16 मई को देश के लिए ऐतिहासिक फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed