फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says BJP is betraying farmers in Uttar Pradesh.

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, ओलावृष्टि से हुआ भारी नुकसान, किसानों के साथ सिर्फ धोखा कर रही भाजपा सरकार

Thu, 13 Apr 2023 04:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Apr 2023 04:45 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से अपील की है कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण नुकसान झेलने वाले किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says BJP is betraying farmers in Uttar Pradesh.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सरकार में किसानों को सिर्फ धोखा मिल रहा है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रदेशभर में गेहूं, सरसों, चना समेत अन्य फसलों का भारी नुकसान हुआ। गेहूं की पैदावार घटी है। गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है, जिससे गेहूं खरीद में मुश्किल आ रही है। सरकार ने अभी तक बदले हालात में गेहूं खरीद को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने जारी एक बयान में कहा कि बारिश, ओलावृष्टि और फसल नष्ट होने का सदमा किसान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। सिर्फ बुंदेलखंड के जिलों में आधा दर्जन से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। ऐसे में इन परिवारों को तत्काल मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार गन्ना किसानों का पूरा भुगतान कराए। आलू किसानों को उनकी फसल की सही कीमत दिलाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुराने फार्मूले से नए चुनाव जीतने की आस में BSP, मुस्लिम-दलित गठजोड़ बनेगा आधार; जानिए समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर में तीन दिग्गज मंत्रियों की साख दांव पर, पहली बार हो रहा है नगर निगम में चुनाव


अखिलेश ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि हर दिन किसी न किसी जिले में हत्या, लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा गुंडों माफियाओं को संरक्षण देने वाली पार्टी है।

बरहज विधायक दीपक मिश्रा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह अधिकारियों को बता रहे हैं कि उनके डॉन से संबंध हैं। यह शर्मनाक है। अनुशासनहीन पुलिस सत्ता के दबाव में मूकदर्शक बनी विधायक की बात सुन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed