फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says BJP activists want government should take farm laws back.

कृषि कानूनों के कारण जनता के बीच जाने का साहस नहीं कर पा रहे भाजपा कार्यकर्ता: अखिलेश यादव

Wed, 30 Dec 2020 05:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Dec 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav says BJP activists want government should take farm laws back.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा सरकार कुछ अमीर मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानून लाई है। इसके खिलाफ हो रहे विरोध के कारण भाजपा कार्यकर्ता खुद जनता के बीच जाने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत का राजनीतिक नेतृत्व इतना बंजर कभी न था।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि जिस तरीके से दिल्ली के आसपास अपना सब कुछ छोड़कर किसान धरने पर बैठे हैं, उन्होंने देश को जगाने का काम किया है और सरकार को एमएसपी के बारे में सोचने पर मजबूर किया है। यदि सरकार वास्तव में किसानों की हितैषी तो ऐसा एमएसपी लागू करे जिससे हकीकत में किसानों की आय दोगुनी हो सके। यह तीन कानून जो सरकार लाई है, यह किसानों के लिए डेथ वारंट साबित होंगे, इसलिए सपा इसका विरोध कर रही है।


उन्होंने कहा कि बिना किसी की परवाह किए, बिना किसी बहस के, बिना किसी चर्चा के जिस तरह से भाजपा ने यह कानून पास किया, उससे यह दिखाई देता है कि सीधा-सीधा कारपोरेट हाउस को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा कार्य कर रही है और किसान को बाजार में छोड़ने का काम कर रही है।

किसानों को बाजार के हाल पर छोड़ देंगे तो कभी भी किसान को लाभ नहीं मिल सकता। समझौता पहले होगा, रेट देने की व्यवस्था खत्म हो जाएगी, जिससे करार होगा वह रेट देगा कि नहीं इसकी भी गारंटी नहीं है। उसके बाद किसानों को कोर्ट जाने का अधिकार भी भाजपा ने छीन लिया। समझौता तोड़ने पर किसान कोर्ट में भी नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed