फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav said Lucknow is being highest medical capital.

मेडिकल की सबसे बड़ी राजधानी बन रहा लखनऊ : अखिलेश

Fri, 16 Oct 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Oct 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav said Lucknow is being highest medical capital.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में लखनऊ यूपी की ही नहीं, बल्कि मेडिकल क्षेत्र में पड़ोसी प्रदेशों को मिलाकर सबसे बड़ी राजधानी बनने जा रहा है।

विज्ञापन


यहां पीजीआई, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी व लोहिया इंस्टीट्यूट पहले से हैं। कैंसर इंस्टीट्यूट सरकार बनाने जा रही है। सुपर स्पेशियिलिटी हॉस्पिटल भी बनने जा रहा है। आने वाले समय में लखनऊ में ही सबसे बेहतरीन इलाज मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. नरेश त्रेहन ने लखनऊ की केजीएमयू से निकलकर पूरी दुनिया में नाम कमाया है। उनके साथ डॉक्टरों की टीम बहुत शानदार है। लखनऊ में मेदांता हॉस्पिटल एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसका फायदा पूरे यूपी को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों के लिए हो रहे काम भी गिनाए

Akhilesh yadav said Lucknow is being highest medical capital.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जहां मेडिकल कॉलेज खोले हैं, वहीं जिला अस्पताल भी खोले हैं। शहरों के लिए मेट्रो बना रही है तो गांव के गरीबों के लिए समाजवादी पेंशन योजना चला रही है।

डायल 100 योजना के तहत पुलिस 10 मिनट में मौके पर पहुंचेगी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से भी कई गांवों को फायदा होगा।

बीमारी व दवा में आया समाजवाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि और कहीं समाजवाद आया हो या न आया हो, लेकिन बीमारी व दवा में जरूर समाजवाद आया है। अमीर व गरीब सभी का अच्छा इलाज हो रहा है। दवा मुफ्त मिल रही है। गंभीर रोगों के मरीजों का मुफ्त इलाज हो रहा है। सीएम ने मेदांता को जमीन उपलब्ध कराने के लिए अंसल को भी बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed