फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: God has a program in Ayodhya, only those whom God calls will be able to go

अखिलेश यादव बोले: भाजपा का निमंत्रण नहीं चाहिए, अयोध्या में भगवान का कार्यक्रम है, वे बुलाएंगे तो जाऊंगा

Tue, 02 Jan 2024 09:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 02 Jan 2024 09:34 PM IST
सार

सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान के कार्यक्रम में भाजपा तय कर रही है कि मेहमान कौन होगा। कौन आएगा और कौन नहीं आएगा। बाकायदा सूची बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: God has a program in Ayodhya, only those whom God calls will be able to go
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीराम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भाजपा और सपा में जुबानी जंग तीखी हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि अयोध्या में भगवान राम का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री भगवान से बड़े नहीं हो सकते। भगवान जिसे बुलाएंगे, वही अयोध्या जा सकेगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवान कब किसे बुला लें, कोई नहीं जानता। सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम पर अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर ये तंज कसे।

विज्ञापन


सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान के कार्यक्रम में भाजपा तय कर रही है कि मेहमान कौन होगा। कौन आएगा और कौन नहीं आएगा। बाकायदा सूची बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के निमंत्रण का इंतजार नहीं रहे हैं। अगर भगवान बुलाएंगे तो जरूर जाएंगे। समाजवादी महिला सभा के कार्यक्रम में भी अखिलेश ने इसी तरह का बयान दिया था।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश मुख्यालय पर सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने मंगलवार को नव वर्ष पर गीत और संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। अखिलेश यादव ने कलाकारों को प्रोत्साहित किया और देर तक उनके गीत सुने। पूर्व सांसद एवं हिंदी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कवि एवं लेखक क्रांति का संदेश देते है। उन्होंने अपनी कविताओं का पाठ भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव और राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, समाजवादी पार्टी केरल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ साजी पोथेन थामस, नूरपुर से सपा विधायक राम अवतार सैनी, विधायक आशु मलिक, रविदास मेहरोत्रा, एमएलसी जासमीर अंसारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed