फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: BJP is losing Milkipur in its own survey, SP will contest elections in Maharashtra

अखिलेश यादव बोले: अपने खुद के सर्वे में मिल्कीपुर सीट हार रही है भाजपा, महाराष्ट्र में चुनाव लड़ेगी सपा

Thu, 17 Oct 2024 07:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Oct 2024 07:41 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: मिल्कीपुर सीट पर चुनाव न होने पर टिप्पणी करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपने खुद के सर्वे में यह सीट हार रही है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: BJP is losing Milkipur in its own survey, SP will contest elections in Maharashtra
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लालबाग स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि बिना सामाजिक न्याय के रामराज संभव नहीं है। सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलते हुए सपा उन्हें याद कर रही है। बहराइच की घटना पर आड़े हाथों लेते हुए अखिलेश ने कहा कि ये सरकार और प्रशासन की नाकामी है। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि भाजपा मिल्कीपुर चुनाव हार रही है। महाराष्ट्र को लेकर अखिलेश ने कहा कि हमारी कोशिश है, इंडिया गठबंधन एकजुट होकर लड़े और जीते। समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के दलों से सीटें मांगी है। अभी हमारे महाराष्ट्र में दो विधायक हैं। हमें उम्मीद है वहां इस बार ज्यादा सीटें मिलेंगी।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि मुलायम सिंह ने सपा सरकार के दौरान वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित किया था। भरोसा दिलाया कि सपा सरकार आने पर वाल्मीकि समाज को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि से प्रेरणा लेते हुए उनके संकल्प पर चलने का काम करेंगे। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा नफरत और भेदभाव की राजनीति करती है। कहा कि आठ साल से भाजपा सरकार बुलडोजर से तोड़फोड़ और पुलिस से अन्याय करा रही है।
विज्ञापन


मिल्कीपुर पर कहा कि भाजपा के अपने सर्वे में वह चुनाव हार रही थी इसीलिए पहले पीडीए परिवार के सारे बीएलवो हटा दिए। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग (पीडीए) के सभी अधिकारी, कर्मचारी हटा दिए। मुख्यमंत्री कई बार मिल्कीपुर दौरे पर गए। प्रशासन के अधिकारियों से राय मशविरा भी किया। इंटेलिजेंस से रिपोर्ट ली, उसके बाद भी इंटरनल सर्वे में हार रहे थे। अब अपनी बदनामी बचाने के लिए कोर्ट और इलेक्शन कमीशन का चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed