फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said - BJP governments do not listen to the people, they only tell their stories

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा - भाजपा सरकारें अवाम की नहीं सुनती, सिर्फ अपनी सुनाती है

Sun, 17 Dec 2023 10:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 17 Dec 2023 10:07 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गरीबों को अपनी राजनीति का मोहरा बनाने का काम कर रही है। भाजपा सरकारें जनता की बातें नहीं सुनना चाहती है, वो सिर्फ अपने मन की बात सुनाती हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said - BJP governments do not listen to the people, they only tell their stories
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गरीबों को अपनी राजनीति का मोहरा बनाने का काम कर रही है। भाजपा सरकारें जनता की बातें नहीं सुनना चाहती है, वो सिर्फ अपने मन की बात सुनाती हैं। विपक्ष के प्रति उसका रवैया उपेक्षा का है। लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में उसका विश्वास नहीं है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि आज देश को विकसित भारत बनने का खोखला सपना दिखाया जा रहा है। जिस देश में आज भी करोड़ों लोगों को दो वक्त की रोटी और रोजगार उपलब्ध न हो, अन्नदाता किसान कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हो और महिलाएं-बच्चियां रोज दुष्कर्म की शिकार हो रही हों, वहां गारंटी की घंटी बजाकर लोगों को धोखा देना कहां तक उचित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की नई पीढ़ी हताशा में डूबी हुई है। उसके पास न शिक्षा की व्यवस्था है और न ही रोटी-रोजगार की गारंटी है। देश में व्यापार और उद्योग जगत सरकारी हस्तक्षेप और उत्पीड़न से बुरी तरह परेशान है। उत्तर प्रदेश में निवेश के नाम पर 40 लाख करोड़ के एमओयू होने का दावा किया जा रहा है, पर अभी तक एक भी उद्योग नहीं लगा और न ही किसी को रोजगार मिला है। भाजपा सरकार ने अपनी छापामार एजेंसियों की बदौलत सब तरफ भय और आतंक का वातावरण बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिपुलेक तक छह लेन सड़क बनाए, राजनीति न करे भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा कि जब चीन की घुसपैठ पर देश की सुरक्षा के लिए सुझाव मांगे गए तो समाजवादी पार्टी ने यह सुझाव दिया कि सैन्य आपातकाल में शीघ्रातिशीघ्र सैनिक और सैन्य सामग्री भेजने के लिए ग्वालियर से लिपुलेक तक एक छह लेन सड़क बनाई जाए, लेकिन बात चार लेन से होते हुए सिंगल लेन पर पहुंच गई। आने-जाने के सिंगल लेन से तत्काल सैन्य आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। इस मार्ग से दश की सुरक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति के मानसरोवर के दर्शन का मार्ग भी सुगम होगा। इसलिए भाजपा सरकार इस पर पुनर्विचार करे, राजनीति नहीं।

दुर्भावना के आधार पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी में सड़कों पर ड्राई फ्रूट्स बेचने वालों को हटाने पर कहा कि देश भर में जीविकोपार्जन एवं व्यवसाय करने की स्वतंत्रता का अधिकार है, ये बात संविधान की शपथ लेखर सत्ता चलाने वालों को याद दिलाई जाए। नियमों के उल्लंघन के स्थान पर यदि दुर्भावना इसका आधार है तो देश के लिए इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। इस असंवैधानिक कृत्य की तत्काल जांच हो और इसके पीछे की सही मंशा के आधार पर कार्रवाई की जाए।


महिला अपराधों के सच को नहीं दबा सकती भाजपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा कि अब जब ये समाचार है कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराधों में नंबर वन पर है तो भाजपा सरकार यह कुतर्क देगी कि जब उत्तर प्रदेश की जनसंख्या सबसे ज्यादा है तो अपराध भी सबसे ज्यादा होंगे। ऐसे में जनता यह कहेगा कि अगर जनसंख्या सबसे ज्यादा है तो संसाधन भी तो सबसे ज्यादा हैं। भाजपा ऐसी बचकानी दलीलों से महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के सत्य और तथ्य को दबा नहीं सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed